लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद प्रवासी मजदूरों और कामगारों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। सोनू सूद अभी भी लगातार मदद में जुटे हैं। जो प्रवासी मजदूर सोनू सूद की सहायता से घर पहुंचे हैं वो उन्हें भूले नहीं हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब एक मजदूर ने अनोखे तरीके से सोनू सूद का आभार व्यक्त किया।
सोनू सूद की मदद से घर पहुंचा प्रवासी मजदूर, मंजूरी लेकर अभिनेता के नाम से खोली दुकान
एक प्रवासी मजदूर प्रशांत कुमार प्रधान ने सोनू के प्रति अपना प्यार जताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत ने अपने गांव पहुंचकर एक वेल्डिंग वर्कशॉप खोली है। उन्होंने सोनू सूद के नाम पर अपने वेल्डिंग की दुकान का नाम रखा है। बताया जा रहा है प्रशांत उड़ीसा के केन्द्रापारा का रहने वाला है।
32 वर्षीय प्रशांत के दुकान के बोर्ड पर एक तरफ सोनू सूद और दूसरी ओर उनकी खुद की तस्वीर है। प्रशांत केरल में कोच्चि एयरपोर्ट के पास एक कंपनी में प्लम्बर थे। हर रोज वो रोजाना 700 रुपये कमाते थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो बेरोजगार हो गए। जानकारी के मुताबिक प्रशांत सोनू सूद की मदद से 29 मई को स्पेशल फ्लाइट से केरल से उड़ीसा पहुंचे।
A post shared by Gossip Queen👄 (@gossipqueen__1998) on
इस बारे में सोनू सूद ने कहा कि 'मैंने बहुत से ब्रांड्स का प्रचार किया लेकिन यह स्पेशल है और मेरे दिल के बहुत करीब है। जब मैं उड़ीसा जाऊंगा तो मैं प्रशांत की दुकान पर जाऊंगा और वेल्डिंग करने की कोशिश करूंगा।' इसके साथ सोनू ने सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सबसे बड़ा ब्रांड जिसका मैं प्रचार करूंगा। आप जिंदगी में खूब तरक्की करो भाई।'
The biggest brand that I will ever endorse ❤️ May you become the richest entrepreneur my brother 🤞 https://t.co/7W8VuZBA5k
बीते दिनों सोनू सूद ने एलान किया था कि वो और उनकी टीम 400 प्रवासी मजदूरों और कामगारों के परिवारों की मदद करेगी, जो रास्ते में या तो घायल हो गए या जिनकी मौत हो गई। दरअसल अपने गांव लौटते वक्त बहुत से मजदूर रास्ते में घायल हो गए थे, वहीं कई लोगों की मौत भी हुई थी।