फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naseeruddin Shah Birthday: 15 साल बड़ी मनारा सीकरी से नसीरुद्दीन शाह ने की थी पहली शादी, फिर रत्ना पाठक से मिले, प्यार हुआ और रचा ली शादी

Mon, 20 Jul 2020 10:18 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 20 Jul 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Naseeruddin Shah: Naseeruddin Shah was married to Manara Sikri His Second Wife Is Ratna Pathak
नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक की लव स्टोरी - फोटो : file photo

20 जुलाई 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जन्मे एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) आज 70 साल के हो गए हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। नसीरुद्दीन शाह को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए पसंद किया जाता है। नसीरुद्दीन शाह को 'पद्म भूषण' और 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन आज हम आपको उनकी पहली पत्नी के बारे में, उनसे तलाक और रत्ना पाठक से शादी का किस्सा बताने जा रहे हैं।

Happy Birthday Naseeruddin Shah: Naseeruddin Shah was married to Manara Sikri His Second Wife Is Ratna Pathak
नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन जब 20 साल के थे तब उन्हें अपने से 15 साल बड़ी मनारा सीकरी से शादी की थी। मनारा को परवीन मुराद के नाम से भी जाना जाता था। परवीन मशहूर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी की बहन थीं। उस समय नसीरुद्दीन का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं था। हालांकि शादी के एक साल बाद ही मनारा और नसीर में अनबन शुरू हो गई और वे अलग रहने लगे। 

Happy Birthday Naseeruddin Shah: Naseeruddin Shah was married to Manara Sikri His Second Wife Is Ratna Pathak
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह

दोनों की 'हीबा शाह' नाम की एक बेटी भी है, जिसे कई फिल्मों में देखा जा चुका है। उसके बाद नसीरुद्दीन, रत्ना पाठक से मिले। मनारा से तलाक के बाद उन्होंने रत्ना पाठक के साथ शादी कर ली। रत्ना से शादी के कुछ समय बाद ही नसीरुद्दीन की पहली पत्नी का देहांत हो गया। उसके बाद, उनकी बेटी हीबा उनके साथ रहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Naseeruddin Shah: Naseeruddin Shah was married to Manara Sikri His Second Wife Is Ratna Pathak
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह

नसीर और रत्ना के दो बेटे इमाद और विवान हैं। दोनों का धर्म अलग होने के बावजूद वो कई साल से साथ हैं। शादी से पहले कई सालों तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। इन दोनों ने मिर्च मसाला और द परफेक्ट मर्डर जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।

विज्ञापन
Happy Birthday Naseeruddin Shah: Naseeruddin Shah was married to Manara Sikri His Second Wife Is Ratna Pathak
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'आक्रोश,' स्पर्श ',' मिर्च मसाला ',' भवानी भवई ',' अर्ध सत्य ',' मंडी' और चक्र' समेत कई फिल्मों में काम किया है।100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके नसीरुद्दीन ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है। 'स्पर्श' और 'पार' फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed