सोनू सूद ने लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों, छात्रों सहित हजारों लोगों की मदद की और उन्हें उनके घर तक पहुंचाया। सोनू सूद के मदद करने का सिलसिला अभी भी जारी है। कहीं वह किसी छात्र की फीस भर रहे हैं तो कहीं उन्होंने किसानों के लिए ट्यूबवेल तक लगवाया है। हालांकि इस बीच खबर है कि कुछ अज्ञात लोग उनके फाउंडेशन के नाम पर ठगी का काम कर रहे हैं।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : instagram/colorstv
सोनू सूद ने ऐसे ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ठगों ने सोनू सूद के फाउंडेशन 'सूद चैरिटी फाउंडेशन' के तहत लोन देने का दावा किया है। ठगों ने उत्तर प्रदेश में लोन दिलवाने के लिए 3500 रुपये देने के लिए कहा है।
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू सूद ने मुंबई पुलिस में इन अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बदमाशों ने बकायदा सोनू सूद फाउंडेशन के नाम पर एक लेटरहेड भी बनाया था। जैसे ही अभिनेता को इस बारे में पता चला उन्होंने ट्वीट कर इस तरह के ठगी करने वालों से सावधान रहने के लिए कहा है।
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनू सूद ने फर्जी लेटरहेड को साझा करते हुए ट्वीट किया कि ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन' किसी भी तरह का लोन नहीं देता है। कृपया इस तरह के घोटालों और धोखाधड़ी से सावधान रहें। ऐसा ही एक नकली नंबर +91 90072 24111 है, धन्यवाद!’ फर्जी लेटरहेड में लिखा है कि सोनू सूद फाउंडेशन पांच लाख रुपये का लोन दे रहा है। इसके लिए लीगल चार्ज के रूप में 3500 रुपये देने होंगे।
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
बता दें कि मजदूरों और छात्रों को घर पहुंचाने के बाद सोनू को नौकरी दिलवाने के लिए भी कॉल आई। इसके बाद उन्होंने हजारों लोगों को नौकरियां दिलवाने में मदद की। कई लोग ऐसे भी थे जो अस्पताल के इलाज के लिए भी सोनू से मदद मांग रहे थे और फिर उन्हें भी मदद पहुंचाई गई। अभिनेता ने कहा कि, 'पैनडेमिक ने हमें सिखाया की जिंदगी का मतबल अच्छे कपड़े, जूते खरीदना या छुट्टियां मनाना नहीं है। ऐसे ही लोगों की मदद करना है। मेरी मां ने मुझसे कहा था कि तुम जिंदगी में बहुत सफल होगे अगर तुमने किसी ऐसे एक शख्स की भी मदद कर दी जिसे तुमसे मदद मिलने की कोई उम्मीद ना हो।‘