बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाला है। 14 जून 2020 में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनको प्यार करने वाले प्रशंसकों और उनके परिवार के लिए ये स्वीकारना बहुत ही कठिन है कि आज ये बहुप्रतिभाशाली कलाकार हमारे बीच नहीं रहा। बीते साल मुंबई स्थित अपने घर में सुशांत मृत पाए गए थे। हालांकि सीबीआई उनकी मौत की जांच कर रही है। इस साल सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि है।
मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद
ऐसे में सुशांत के साथ काम कर चुके 'द फैमिली मैन' स्टार मनोज बाजपेयी ने एक्टर संग पुरानी यादें साझा की हैं। मालूम हो कि मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘सोनचिरैया’ में साथ में काम किया था। एक इंटरव्यू में मनोज ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि अब सुशांत दुनिया में नहीं हैं तो उनके लिए इस पर यकीन करना मुश्किल था। वो बताते हैं कि किस तरह उन्हें सितारों और ग्रहों के बारे में काफी रुचि थी।
2 of 5
द फैमिली मैन 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता कहते हैं, 'सुशांत को ग्रहों और सितारों के बारे में इतनी दिलचस्पी थी कि उनसे आप इस विषय पर दिनभर बात कर सकते थे। अभी आपने पास्ट टेंस में यह पूछा तो मुझे अचानक लगा कि वह अब हमारे बीच नहीं है। मुझे अभी भी विश्वास नहीं होता कि वो हमारे बीच नहीं है।'
3 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : Instagram
मनोज बाजपेयी ने बताया कि फिल्म सोनचिरैया की शूटिंग के दौरान हम एक साथ पार्टी करते थे। उसके पास एक महंगा टेलीस्कोप था जिसे वह अपने साथ लाया था। यहां तक कि हम भी सितारों को देखने के लिए इस्तेमाल करते थे। वह आकाशगंगा और ग्रहों के बारे में समझाता था। उसके बारे में मेरी ये यादें हैं।'
4 of 5
शारिब हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
यहीं, एक इंटरव्यू के दौरान जेके तलपड़े यानी शारिब हाशमी ने भी सुशांत को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका सपना सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने का था, लेकिन वो अधूरा रह गया।एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान हाशमी ने सुशांत को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म फिल्मीस्तान की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां पर सुशांत भी नजर आए।
5 of 5
शारिब हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि हर कोई सुशांत जैसे एक्टर के साथ काम करना चाहता है। वो एक टैलेंटेड एक्टर के साथ ही दिल के बहुत अच्छे थे। 'तकदूम' नाम की एक फिल्म पर काम चल रहा था, जिसमें सुशांत और परिणीति को लीड रोल मिला था। शारिब आगे कहते हैं, मैं भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाने वाला था। लेकिन कई कारणों के चलते फिल्म नहीं बन पाई और ठंडे बस्ते में चली गई और बाद में सुशांत इस दुनिया को छोड़कर चले गए और उनके साथ काम करने का सपना अधूरा रह गया।