बॉलीवुड में स्टार्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सिकार अक्सर होना ही पड़ता है। ऐसे में ये सितारे अक्सर इस तरह की चीजों को अनदेका कर देते हैं। लेकिन अब ये सिलसिला ट्रोलिंग से कहीं ज्यादा आगे निकलकर साइबर बुलिंग की शक्ल लेने लगा है। सेलेब्स को सोशल मीडिया के जरिए भद्दे कमेंट्स के साथ ही धमकी भी दी जाने लगी है। जिसे देखकर अब ये सितारे भी परेशान हो गए हैं। अब सभी ने एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठाने की ठानी है। जिसके बाद आज दिनभर #IndiaAgainstAbuse सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा।
साइबर बुलिंग के खिलाफ एकजुट हुआ बॉलीवुड, सोनम कपूर से लेकर दीया मिर्जा तक ने कहा- Enough is Enough!
बॉलीवुड अभिनेत्रियां इस मामले को लेकर एकजुट हो गई हैं। सभी ने मिलकर सोशल मीडिया पर अब एक मुहिम छेड़ दी है। जिसके जरिए सेलेब्स अब साइबर बुलिंग के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं। इस मुहिम के तहत अभिनेत्री सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'बहुत हो गया। अब समय आ गया है कि रोजाना ऑनलाइन महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न को रोका जाए। मेरे साथ जुड़िए और #IndiaAgainstAbuse का साथ दीजिए।'
Enough is Enough! It's time we put an end to targeted abuse & harassment women face online every day. Join me & stand for #IndiaAgainstAbuse @TwitterIndia @Policy @instagram @YouTubeIndia - Sign the Petition! https://t.co/QmfPhKUAJr via @UKChange
इस मुहिम के तहत अभिनेत्रियां ना केवल बुलिंग के खिलाफ़ ट्वीट कर रही हैं, बल्कि एक ऑनलाइन पेटिशन का भी समर्थन कर रही हैं। अभिनेत्री दीया मिर्जा न लिखा, 'बहुत हो गया। ये समय है टारगेट कर महिलाओं को रोजाना ऑनलाइन अब्यूज और हैरेस करने वालों को खत्म करने का। मेरे साथ जुड़िए और #IndiaAgainstAbuse का साथ दीजिए।'
Enough is Enough! It's time we put an end to targeted abuse & harassment women face online every day. Join me & stand for #IndiaAgainstAbuse @TwitterIndia @Policy @instagram @YouTubeIndia - Sign the Petition! https://t.co/7dv4ZSKbFH via @ChangeOrg_India
इस मुहिम का समर्थन अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने भी किया है। उन्होंने भी दीया और सोनम की तरह ही ट्वीट किया है। और लोगों से इस मुहिम को समर्थन देने की अपील की है।
Enough is Enough! It's time we put an end to targeted abuse & harassment women face online every day. Join me & stand for #IndiaAgainstAbuse @TwitterIndia @Policy @instagram @YouTubeIndia - Sign the Petition! https://t.co/5CLY5LK9yA via @ChangeOrg_India
अभिनेत्री अहाना कुमरा भी इस मुहिम के समर्थन में आई हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर साइबर बुलिंग काफी बढ़ गई हैं। इसका शिकार बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी हुई हैं। हाल ही में पाताल लोक फेम अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी को सोशल मीडिया पर यौन उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी मिली। वहीं, एक ऐसे ही मामले में सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती पुलिस के सामने केस दर्ज करा चुकी हैं। ये सभी अभिनेत्रियां अब इस यचिका के जरिए सोशल मीडिया के नियमों में बदलाव करने की मांग कर रही हैं।
Enough is Enough! It's time we put an end to targeted abuse & harassment women face online every day. Join me & stand for #IndiaAgainstAbuse @TwitterIndia @Policy @instagram @YouTubeIndia - Sign the Petition! https://t.co/MQgnhUcCXn via @ChangeOrg_India
पढ़ें: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए ऋचा चड्ढा को नहीं मिली थी रॉयल्टी, अब अनुराग कश्यप ने दी ऐसी प्रतिक्रिया