{"_id":"5af037d44f1c1b350a8b892f","slug":"sonam-kapoor-anand-ahuja-sangeet-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए सोनम-आनंद की संगीत सेरेमनी के बारे में सबकुछ, जगह से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक यहां देखें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए सोनम-आनंद की संगीत सेरेमनी के बारे में सबकुछ, जगह से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक यहां देखें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 08 May 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Wedding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। यह कपल अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित है। आज रात इन दोनों की शादी का संगीत समारोह है और इसे सुपरहिट बनाने के लिए कई स्टार्स जमकर तैयारी कर रहे हैं।
sonam kapoor
रविवार को सोनम कपूर के हाथों में आनंद के नाम की मेहंदी रच गई है और आज सिग्नेचर आईलैंड बांद्रा में सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी होगी। फंक्शन में थिरकने के लिए बॉलीवुड के स्टार्स से लेकर पूरा कपूर खानदान अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर चुका है।
Sonam Kapoor
सोनम के संगीत के लिए इंडियन फेस्टिव में वाइट शेड का ड्रेस कोड रखा गया है। इस फंक्शन में सभी लोग एक खास थीम पर डांस करने वाले हैं। हालांकि एक बुरी खबर यह है कि पहले जाह्नवी अपनी मां के गानों में डांस करने वाली थीं लेकिन अब वह ऐसा नहीं करेंगी। इसके पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Wedding
- फोटो : Instagram
इस कार्यक्रम में करण जौहर भी इसमें नाचते हुए नजर आएंगे। वह सोनम की फिल्म 'प्रेम रत्न धन पायो' के गाने पर डांस करेंगे। वहीं, अर्जुन कपूर और वरुण धवन भी यहां नाचने वाले हैं।
विज्ञापन
Swara Bhaskar
बता दें कि स्वरा और सोनम एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं और स्वरा अपनी दोस्त के संगीत के लिए काफी प्रेक्टिस कर रही हैं। स्वरा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में स्वरा सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।