सोनम कपूर आज अपनी वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट कर रही हैं। आठ मई 2018 को वो अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दिल्ली के रहने वाले आनंद पेशे से बिजनेसमैन हैं। आज सोनम कपूर के वेडिंग एनिवर्सिरी पर आपको उनकी शादी की तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 8
sonam kapoor and anand ahuja
- फोटो : file
सोनम की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें बॉलीवुड के करीब सभी बड़े सितारे एक साथ जुटे थे। मेहंदी और संगीत की रस्में अनिल कपूर के घर पर ही हुई थीं जबकि शादी की रस्में सोनम की मौसी कविता सिंह की हवेली में शानदार अंदाज में हुईं थीं।
3 of 8
Sonam Kapoor Wedding
- फोटो : file
सोनम की शादी में पूरा कपूर खानदान उमड़ पड़ा था। लंबे समय बाद उनके परिवार में किसी लड़की की शादी हो रही थी ऐसे में अनिल कपूर ने इस शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
4 of 8
Sonam Kapoor
- फोटो : file
वहीं शादी के बाद मुंबई के पांच सितारा होटल 'द लीला' में रिसेप्शन पार्टी दी गई थी। रिसेप्शन में बॉलीवुड, बिजनेस और खेल जगत सहित अन्य क्षेत्र की तमाम हस्तियां जुटी थीं।
5 of 8
sonam kapoor
- फोटो : file
सोनम ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था। हाथों में चूड़ा और गहनों से लदी सोनम बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं सोनम भी डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकती हैं लेकिन बाद में तय हुआ कि मुंबई में ही सारी रस्में होंगी। दरअसल कपूर खानदान काफी बड़ा है और परिवार के कई सदस्य बेहद बुजुर्ग हैं ऐसे में उनके लिए दूसरी जगह जाना मुश्किल होता, जिसके चलते ये फैसला लिया गया था।