{"_id":"60eadf588ebc3ed846536d99","slug":"sonali-kulkarni-opens-up-on-facing-colourism-says-i-was-told-dark-girls-don-t-look-good-on-camera","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रंगभेद: 'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं' जब सोनाली कुलकर्णी को सुननी पड़ी थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रंगभेद: 'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं' जब सोनाली कुलकर्णी को सुननी पड़ी थी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Jul 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म, रंगभेद और कास्टिंग काउच के मुद्दे अक्सर सुनने को मिल जाते है। कोई न कोई स्टार कभी न कभी इसे झेलकर गुजरा ही है। अब हाल ही में एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने रंगभेद को लेकर बात की है। उन्होंने हाल ही में ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि वो इसका शिकार हो चुकी हैं। सोनाली कुलकर्णी फिल्मी दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री हैं और उन्होंने फिल्म 'दिल चाहता है' में काम किया था। अगर आपको याद न हो तो बता दें, ये वहीं सोनाली कुलकर्णी हैं, जिन्होंने सैफ अली खान के साथ 'वो लड़की है कहां' गाने में जमकर डांस किया थाl इन दिनों सोनाली टीवी शो क्राइम पेट्रोल सतर्क में नजर आ रही हैं। वो शो को होस्ट कर रही हैं।
रंगभेद का शिकार हुई थीं सोनाली
एक्ट्रेस ने रंगभेद पर बात करते हुए बताया कि, 'मैं बॉलीवुड में रंगभेद का शिकार नहीं हुई हूंl हालांकि मैं पुणे में इसका शिकार अवश्य हुई हूंl मुझे बॉलीवुड में सिर्फ अच्छे कॉम्प्लीमेंट्स मिले हैंl बॉलीवुड से ज्यादा मुझे अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के लिए काफी सराहना मिली हैl मैंने इटली में काम किया हैl'
2 of 5
सोनाली कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली आगे कहती हैं, 'जब मैं पहली बार पुणे में ऑडिशन देने गई थीl तब मैं गिरीश कर्नाड जी से मिलने गई थीl तब एक और लड़की अपनी मां के साथ आई थी और उसकी मां ने मुझसे पूछा था, तुम यहां क्या करने आई हो, तब मुझे उनका सरकास्टिक समझ में नहीं आया थाl मैंने उनसे कहा, मैं गिरीश कर्नाड जी से मिलने आई हूंl किसी ने मुझे उनसे मिलने के लिए कहा हैl'
3 of 5
सोनाली कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने आगे बताया, 'इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा, 'क्या आपने कभी आईने में अपनी शक्ल देखी हैl काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीl मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई लेकिन 15 से 20 मिनट बाद हम गिरीश अंकल से मिलेl उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से बात कीl उन्होंने मुझसे मेरा नाम पूछा और और पूछा कि मैं क्या करती हूंl गिरीश कर्नाड जी ने मेरी सराहना कीl इसके बाद मुझे उस महिला द्वारा मेरे लिए कहे गए अपमानित शब्दों का कोई महत्व नहीं रह गयाl मैं वैसे भी उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म भारत में सोनाली कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने हिंदी और मराठी सिनेमा में बड़ा काम किया है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों जैसे सिंघम, भारत में भी अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा छोटे परदे पर लोगों ने उनकी काबिलियत ‘झलक दिखला जा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन वन’ में देखी है और अब सोनाली एक नए अवतार में छोटे परदे के दर्शकों के सामने हैं। उन्होंने चर्चित क्राइम सीरीज ‘क्राइम पेट्रोल’ में अनूप सोनी की जगह ले ली है।
विज्ञापन
5 of 5
सोनाली कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
1992 में रिलीज हुई गिरीश कर्नाड निर्देशित कन्नड़ फिल्म ‘चेलुवी’ में पहली बार दिखीं सोनाली कुलकर्णी के लिए अमोल पालेकर निर्देशित फिल्म ‘दायरा’ करियर का टर्निंग प्वाइंट रही। इस फिल्म में निर्मल पांडे ने एक किन्नर की भूमिका निभाई थी। 46 साल की हो चुकीं सोनाली को शॉर्ट फिल्म ‘चैत्र’ के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।