कैंसर के इलाज से उबर रहीं सोनाली ब्रेंदे ने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में सोनाली की सर्जरी वाली जगह दिख रही थी। अब सोनाली ने कैंसर को लेकर और भी ज्यादा खुलकर बताया है। एक इंटरव्यू में सोनाली ने वो बातें बताई जो उन्हें इलाज के दौरान डॉक्टर ने कही थी और कैसे उनके पति उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क लेकर गए।
कैंसर पर सोनाली ने बताई एक-एक बात, बोलीं- 'डॉक्टर ने रिपोर्ट देखते ही कहा नहीं है बचने की उम्मीद'
सोनाली कैंसर के इलाज के दौरान समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़ी रहीं और पल-पल की खबरे भी देती रही थीं। ऐसे में सोनाली के पति गोल्डी बहल ने भी हर मुश्किल घड़ी में उनका हौसला बांधा। सोनाली ने बताया 'मैं न्यूयॉर्क नहीं जाना चाहती थीं, लेकिन मेरे पति ने मेरी बात नहीं मानी और पूरे रास्ते फ्लाइट में उनसे लड़ती रही, मैंने कहा ऐसा क्यों कर रहे हो? मैंने कहा भारत में भी अच्छे डॉक्टर्स हैं, फिर मुझे वहां क्यों ले जा रहे हो?
सोनाली ने आगे बताया 'मेरा घर ही मेरा जीवन है, लेकिन तीन दिन बाद ही हमने सामान पैक किया और न्यूयॉर्क के लिए निकल पड़े, मुझे नहीं पता था कि सब क्या हो रहा है, मेरे लाख मना करने के बाद भी वह मुझे इलाज के लिए विदेश ले गए।' अगले दिन हम न्यूयॉर्क पहुंचे और फिर डॉक्टर के पास गए, डॉक्टर ने सबकुछ देखा और मैंने अपनी टेस्ट रिपोर्ट उन्हें दिखाई, मेरे टेस्ट देखने के बाद डॉक्टर ने कहा कि कैंसर की चौथी स्टेज चल रही है और 30 प्रतिशत ही बचने की संभावना है, मुझे बहुत दुख हुआ।'
'मैंने उस वक्त अपने पति को देखा और उनसे कही वो सारी बातें याद आ गई, फिर मैंने गोल्डी का शुक्रियादा किया, यह जानने के बाद हमारे पास समय कम था और मैं कैंसर की चौथी स्टेज पर हूं ये भी भारत में किसी डॉक्टर ने नहीं बताया था, लेकिन इसके बाद गोल्डी ने इसके बारे में पढ़ना शुरू कर इलाज की तरफ ध्यान दिया।'
आपको बता दें, सोनाली बेंद्रे 4 महीने तक न्यूयॉर्क में इलाज करवाने के बाद भारत वापस लौटी हैं। सोनाली ने पोस्ट लिखा था- 'लोग कहते हैं कि दूरियां दिलों को करीब ला देती हैं। सच में ऐसा होता है। इन दूरियों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। अपने शहर और घर से दूर न्यूयॉर्क में रहने के दौरान मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ। अब मैं वहां वापस आ रही हूं जहां मेरा दिल है । ये एक ऐसी फीलिंग है जिसे मैं बता नहीं सकती लेकिन कोशिश कर रही हूं। अपने परिवार और दोस्तों को खुश देखने के लिए मैं बेताब हूं ।' सोनाली ने ये भी बताया कि उनकी कैंसर की जर्नी अभी तक खत्म नहीं हुई है। यह अभी इंटरवल है।'
View this post on Instagram
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on Dec 1, 2018 at 10:47pm PST