उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की पुलिस के मुंबई स्थित अपने घर तक पहुंच जाने को दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने काफी गंभीरता से लिया है। सोनाक्षी ने मीडिया से अपील की है कि इस मामले में बजाय सिर्फ पुलिस या शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर मामले को तूल देने की बजाय मामले की तह तक पहुंचने की उनको कोशिश करनी चाहिए। सोनाक्षी का आरोप है कि कार्यक्रम के आयोजनकर्ता जबर्दस्ती उनसे पैसे वसूल करने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी छवि खराब कर रहे हैं।
2 of 4
नूर में सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा के आवास पर पहुंची मुरादाबाद पुलिस के बयानों के आधार पर इस मामले में गुरुवार से ही तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के एक कार्यक्रम आयोजक से सोनाक्षी ने 37 लाख रुपये लिए और तय तिथि पर वह कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने नहीं पहुंची। मुंबई के जुहू थाने की पुलिस से संपर्क करने के बाद मुरादाबाद पुलिस गुरुवार को सोनाक्षी के घर पहुंची थी, उस वक्त वह शूटिंग की वजह से मुंबई से बाहर थीं।
3 of 4
sonakshi sinha
- फोटो : social media
इस बारे में तमाम खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। अपने बयान में सोनाक्षी ने कहा है कि इन कार्यक्रम आयोजक ने इस मसले पर अपने वादे पूरे नहीं किए और अब वह सोचते हैं कि मीडिया में मेरी साफ सुथरी छवि को बट्टा लगाकर पैसे बना सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि प्रशासन के साथ उनका पूरा सहयोग है और इस मामले की जांच मे वह पूरा सहयोग कर रही हैं। सोनाक्षी ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि किसी विवेकहीन शख्स के दावों को फैलाने से वह दूर रहे।
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी दो नई फिल्मों खानदानी शफाखाना और मिशन मंगल के प्रचार में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह अपनी दो निर्माणाधीन फिल्मों दबंग 3 और भुज द प्राइड ऑफ इंडिया की शूटिंग भी कर रही हैं।