'रामायण' के पुन: प्रसारण से दर्शक बेहद खुश हैं। नतीजा ये रहा कि दूरदर्शन की टीआरपी ने सभी चैनलों को पीछे छोड़ दिया है। दूसरी ओर 'रामायण' जैसे ही दिखाया जाने लगा तब से लेकर अब तक सोनाक्षी सिन्हा का विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। अभिनेता मुकेश खन्ना ने उन पर तंज कसा तो पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे आकर जवाब दिया था। एक बार फिर सोशल मीडिया पर सोनाक्षी को ट्रोल करने की कोशिश की गई।
2 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : Social Media
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर Ask Me A Question सेशन रखा। इस दौरान वो फैंस के सवालों के जवाब दे रही थीं। हालांकि कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की लेकिन अभिनेत्री भी करारा जवाब देने में पीछे नहीं रहीं।
3 of 5
Sonakshi Sinha
- फोटो : Social Media
यूजर ने सवाल पूछा कि 'संजीवनी बूटी कौन लाया था?' 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में सोनाक्षी इसी सवाल पर फंस गई थीं तब सोशल मीडिया पर उनकी काफी खिंचाई हुई थी। एक बार फिर यूजर ने उनसे जब यही सवाल पूछा तो अभिनेत्री ने कहा, 'मुझ से कई लोग 'रामायण' पर सवाल पूछ रहे हैं। आप कृपया दूरदर्शन पर 'रामायण' देख लें, आप सभी को जवाब मिल जाएंगे। जय बजरंग बली।'

4 of 5
Shatrughan Sinha, Sonakshi and Mukesh Khanna
- फोटो : twitter
इससे पहले 'महाभारत' में भीष्म का किरदार निभा चुके अभिनेता मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा था। मुकेश खन्ना ने कहा था कि 'रामायण' का दोबारा प्रसारण कई लोगों के लिए उपयोगी है। सोनाक्षी जैसे लोगों को अपनी संस्कृति और इतिहास को जानने में मदद करेगा। इसके बाद सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी का बचाव किया था।
5 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : Social Media
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि 'मुझे लगता है कि कुछ लोगों को सोनाक्षी से दिक्कत है। उसने 'रामायण' से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो क्या हुआ? पहली बात तो ये कि उस शख्स को किसने 'रामायण' का एक्सपर्ट बनाया है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का गार्जियन बनाया है?'