बॉलीवुड में रज्जो के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा का आज जन्मदिन है। सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं। वह अक्सर अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जानीं जाती हैं। सोनाक्षी मशहूर अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को पटना में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ की थी। सोनाक्षी पहले फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की है।
ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है सोनाक्षी का नाम
इंडस्ट्री में ट्रेडिशनल लुक से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। एक समय में खूब मोटी रहीं सोनाक्षी की गिनती आज फिट एक्ट्रेस में होती है। आज हम आपको उनके फिल्मों में आने से पहले का लुक दिखाने जा रहे हैं।
2 of 6
sonakshi sinha
- फोटो : इंस्टाग्राम-@AsliSona
सोनाक्षी ने 'दबंग' सीरीज की पहली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनाक्षी ने फिल्मों में एंट्री के लिए खुद को फिट किया। दरअसल सलमान खान ने सोनाक्षी को अपनी फिल्म में लॉन्च करने से पहले वजन कम करने की सलाह दी थी। सोनाक्षी ने 'दबंग' के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू केटेगरी में फ़िल्मफेयर अवार्ड भी जीता था। 'दबंग-2 और 'दबंग-3 में सोनाक्षी काम कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने 2005 में आई फिल्म मेरा दिल लेके देखो में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में काम किया था।
3 of 6
Sonakshi Sinha
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में आने से पहले सोनाक्षी का वजन 95 किलो था। ऐसे में सोनाक्षी को खुद को फिट करने में काफी मेहनत करनी पड़ी। बढ़े हुए वजन की वजह से सोनाक्षी को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सोनाक्षी ने एक बार बताया था- जब मैं कॉलेज में थी उस वक्त मेरा वजन 95 किलो था। मैं हमेशा से एक मोटी बच्ची रही थी। हालांकि मैं स्पोर्ट्स में बहुत आगे रहती थी, लेकिन लड़के हमेशा अलग-अलग नाम लेकर मेरा मजाक बनाते थे। मुझे स्कूल में भी कभी प्ले में रोल नहीं मिला क्योंकि मेरा वजन बहुत ज्यादा था। मुझे हमेशा साइड कर दिया जाता था।'
4 of 6
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@AsliSona
सोनाक्षी ने बताया था, 'मुझे याद है कि कॉलेज में एक बार फैशन शो हो रहा था। मैं उसमें मॉडल की तरह रैंप वॉक करना चाहती थी, लेकिन एक पतली सी लड़की ने मुझसे कहा कि तुम लाइट्स पकड़ो..मैंने पूछा क्यों? तो उसने जवाब दिया कि रैंप वॉक करने के हिसाब से मेरा वजन बहुत ज्यादा है। मुझे उस वक्त बहुत बुरा लगा था। लेकिन मैं नहीं रुकी।'
5 of 6
sonakshi sinha
- फोटो : इंस्टाग्राम-@AsliSona
एक वक्त ऐसा भी था जब इंडस्ट्री के लोगों ने ही सोनाक्षी का मजाक बनाया। बता दें सोनाक्षी को पेंटिंग और स्केच बनाने का बहुत शौक है। फिल्म ‘लुटेरा’ में भी वह पेंटिंग करती नजर आई थीं। उन्हें साड़ी पहनना भी बहुत पसंद है। सोनाक्षी बचपन से ही साड़ी पहनती थीं।