बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इन दिनों सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली चर्चा में बनी हुई हैं। 90 के दशक में सलमान खान और एक्ट्रेस सोमी अली के अफेयर की चर्चा हर तरफ रहते थे। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस सोमी अली चर्चा में आ गई हैं और उन्होंने अपने और सलमान के रिश्ते और करियर को लेकर कई बातें कही है।
2 of 5
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली
- फोटो : ट्विटर
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सोमी अली ने कई बातें कही हैं और उन्होंने भारत आने को लेकर कहा कि, 'मैंने 16 साल की उम्र में सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखी थी और मुझे लगा कि इसी आदमी से मुझे शादी करनी है। मैंने मां से कहा कि मैं कल भारत जा रही हूं। मैंने अपनी मां से बहुत जिद की। मुंबई में हमारे एक रिश्तेदार थे। मैंने उनसे मिलने और ताजमहल देखने का बहाना बनाकर भारत जाने के लिए अपने माता-पिता को राजी कर लिया। फिर मैं पाकिस्तान में कुछ दिन रुकने के बाद मुंबई पहुंच गई।'
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मुंबई आने के बाद मैंने पोर्टफोलियो शूट कराया और एक प्रोडक्शन हाउस में मैं पहुंच गई, वहीं सलमान मौजूद थे। बाद में मुझे बुलाया गया। फिल्म 'बुलंद' में मुझे कास्ट किया गया लेकिन वो रिलीज नहीं हो पाई, हालांकि, उसकी वजह से मुझे कई फिल्में मिलने लगी।'
4 of 5
सोमी अली
- फोटो : Twitter
सोमी आगे कहती हैं, 'डायरेक्टर मुझसे डरते थे, मैं रिहर्सल के लिए नहीं जाती थी। मेरी लाइफस्टाइल अलग थी। मैं यहां फिल्मों में करियर बनाने नहीं आई थी मुझे सिर्फ सलमान खान से शादी करनी थी।' एक्ट्रेस ने बताया कि, 'जब वो मुंबई में रहीं तो उन्होंने एक्टर सैफ अली खान और एक्टर चंकी पांडे जैसे कई अच्छे लोगों के साथ काम किया।
सोमी अली की मुलाकात सलमान खान से हो चुकी थी और वो उन्हें डेट करने लगीं। फिर किसी कारण के चलते दोनों का साल 1999 में ब्रेकअप हो गया। सलमान से रिश्ता खत्म होने के बाद सोमी पढ़ाई करने के लिए यूएस वापस चली गई थीं। सोनी ने कहा कि, 'मैंने कई सालों से सलमान खान से कोई बातचीत नहीं की। कई बार लोग आपकी जिंदगी में आते हैं और आपको उनसे सीख मिलती है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। एक वक्त ऐसा भी आता है जब जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए।' कहा जाता है कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय सलमान खान की जिंदगी में आ गई थीं और इसी वजह से सोमी का एक्टर के साथ ब्रेकअप हो गया था।