अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान पांच साल के हो गये हैं। सोमवार को उनका पांचवां जन्मदिन मनाया गया है। सैफ और करीना के दोस्तों और परिवार वालों ने तैमूर की तस्वीरें साझा कर उनको बर्थडे विश किया एवं शुभकामनाएं दीं। सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी भतीजे तैमूर को बर्थडे विश किया।
Soha Ali khan wish Taimur: तैमूर के बर्थडे पर सोहा ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा- जल्द जश्न मनाएंगे!
सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर तैमूर की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में उन्होंने अपने भतीजे तैमूर अली खान को गोद में लिया हुआ है। यह 'अनसीन' तस्वीर है, जिसमें सोहा की गोद में तैमूर हंसते हुए दिख रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में तैमूर अली खान सोहा और कुणाल की बेटी इनाया के साथ खेल रहा है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा अली खान ने कैप्शन में लिखा, मुझे याद है पहली बार मैंने तुम्हें अपनी बाहों में लिया था, प्यार और खुशी! और अब आप पहले से ही पांच साल के हो गये हैं - जन्मदिन मुबारक हो टिम टिम। हम आपको बहुत याद कर रहे हैं, लेकिन मिलेंगे और जल्द ही एक साथ जश्न मनाएंगे !
View this post on Instagram
वहीं, करीना कपूर खान की बहन एवं अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी गोद में बैठे तैमूर के साथ एक प्यारी- सी तस्वीर साझा की है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, बिग बॉय! हमारे जान को 5वां जन्मदिन मुबारक हो.. आपको बहुत प्यार...। इसके साथ ही दिल वाली इमोजी भी बनाई है।
View this post on Instagram
A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)
गौरतलब है कि तैमूर अली खान की मां करीना कपूर खान इस वक्त कोरोना वायरस के चपेट में आने के कारण क्वारंटाइन में हैं। जिस कारण वह तैमूर के साथ बर्थडे नहीं मना पाई हैं।