फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social Media: Wife Sutapa is still unable to sleep after remembering Irrfan Khan, wrote an emotional note

Social Media: इरफान खान को याद कर आज भी नहीं सो पाती पत्नी सुतापा, लिखा इमोशनल नोट

Fri, 12 Nov 2021 11:40 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 12 Nov 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
Social Media: Wife Sutapa is still unable to sleep after remembering Irrfan Khan, wrote an emotional note
इरफान खान और सुतापा - फोटो : इंस्टाग्राम
दिवंगत एक्टर इरफान खान ने  29 अप्रैल 2020 को लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से ही उनकी पत्नी सुतापा सिकदर की दुनिया मानों थम सी गई हो। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने दिल का हाल बयां करती हैं। हाल में ही सतुपा ने फेसबुक की मैमोरी को शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखकर इरफान को याद किया है।
विज्ञापन


दरअसल, इरफान खान स्टारर फिल्म 'करीब करीब सिंगल' के चार साल पूरे हुए हैं। इस दौरान सतुपा ने फेसबुक मेमोरी में इरफान खान की फिल्म का रिव्यू को शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है ' जब नींद नहीं आने की बीमारी डेढ़ साल बाद भी बनी रहती है और फेसबुक हर दिन एक नई मेमोरी का दरवाजा खोल देता है। साहिर साहब कहते हैं 'तुम होते तो ये होता'.. इरफान ये कविता कहीं सुनाना चाहते थे। स्टुडेंट डेज में अमिताभ बच्चन साहब की आइकॉनिक आवाज कई बार चलती थी और इरफान इस पर अचंभा करते थे। लेकिन पच्चीस साल बाद साहिर साहब ने बच्चन साहब पर फैंडम में लीड किया और देर रात की बातचीत में इरफान ने कहा था कि यार मुझे बोलना था ये..एकबार'...सतुपा इसके आगे लिखती हैं 'लेकिन कुछ सफर अचानक रुक जाते हैं और आपको छोड़ देता है। कुछ लोग इतने करीब होते हैं की उनके बिना भी वो जिंदगी में करीब ही रहते हैं # इरफान..
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इरफान खान आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इरफान कैंसर से जंग लग रहे थे। यह उनकी आखिरी फिल्म थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed