फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social media: Actress Jhanvi Kapoor went out on a trekking with friends shared pictures on Instagram

सोशल मीडिया: दोस्तों संग ट्रैकिंग पर निकलीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें

Sun, 03 Oct 2021 02:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 03 Oct 2021 02:28 PM IST
सार

बड़े पर्दे से दूर एक्ट्रेस इन दिनों कुछ दिन के ब्रेक पर हैं। अपने इसी समय का उपयोग करते हुए वह दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर गई हुई हैं।

विज्ञापन
Social media: Actress Jhanvi Kapoor went out on a trekking with friends shared pictures on Instagram
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने दोस्तों के साथ समय बिताने में व्यस्त हैं। बड़े पर्दे से दूर एक्ट्रेस इन दिनों कुछ दिन के ब्रेक पर हैं। अपने इसी समय का उपयोग करते हुए वह दोस्तों के साथ ट्रैकिंग कर गई हुई हैं। जाह्नवी ने अपनी इस ट्रैकिंग ट्रिप की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पेड़ों और फूलों के बीच बैठी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


वहीं, कुछ तस्वीरों में वह ट्रेक पर चढ़ाई कर रही हैं। जबकि अन्य तस्वीरों में वह नदी किनारे अपने दोस्तों संग बैठी हैं। साझा की गई इन तस्वीरों में जाह्नवी और उनके दोस्तों के हाथों में मैट लिए जा रहे हैं। जाह्नवी कपूर अपने इस ट्रैकिंग एडवेंचर को काफी एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान उन्हें रास्ते में खूबसूरत पेड़-पौधों के साथ तितलियां भी देखने को मिलीं। इसके अलावा उन्होंने इस दौरान नदी में स्विमिंग भी की।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर व्हाइट कलर के टैंक टॉप और ग्रीन शॉर्ट्स में काफी कूल नरज आ रही हैं। इसके अलावा वह बालों की दो चोटियां बनाए इस लुक में काफी क्यूट लग रही हैं। 

Social media: Actress Jhanvi Kapoor went out on a trekking with friends shared pictures on Instagram
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म रूही में नजर आईं थीं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई।

Social media: Actress Jhanvi Kapoor went out on a trekking with friends shared pictures on Instagram
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

जाह्नवी के अभी पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इन फिल्मों में गुड लक जेरी और दोस्ताना 2 जैसे नाम शामिल है। दोनों ही फिल्मों में जाह्नवी दिलचस्प किरदार निभाती नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed