लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा में जहां खुशी की लहर है तो वहीं कांग्रेस पार्टी अब आत्ममंथन कर रही है। इस बार भी लोकसभा चुनाव में कई सेलिब्रिटीज चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से कुछ सेलिब्रिटीज पहली बार राजनीति में उतरे थे तो कुछ पहले से सक्रिय थे। खास बात है कि 5 फिल्मी सितारे पहली बार चुनाव जीतकर सांसद बनें। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटीज हैं जो पहली बार सांसद बनें।
2 of 6
Smriti Irani
- फोटो : file photo
स्मृति ईरानी ने साल 2014 में भी अमेठी से चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गई थी। हालांकि वह राज्यसभा की सदस्य थीं। यहां तक कि केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने फिर से राहुल के अपोजिट अमेठी से चुनाव लड़ा और जीती भी। स्मृति ने पहली बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की और सांसद बनीं।
3 of 6
sunny deol
- फोटो : file photo
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने भी भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा था। सनी देओल के चुनाव प्रचार में उनके छोटे भाई बॉबी और धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से थी। सनी देओल ने जीत दर्ज की और पहली बार सांसद बनें।
4 of 6
रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन दशक से भाजपा के दबदबा वाले गोरखपुर में उपचुनाव में सपा नेता प्रवीण निषाद ने सीट छीन ली थी। इस बार भाजपा ने भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन को उतारा था। जबकि सपा से रामभुआल निषाद प्रत्याशी हैं। रवि किशन इस सीट से जीत चुके हैं और पहली बार सांसद बनें।
5 of 6
nusrat jahan
- फोटो : social media
बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां बसीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। हालाकि उनके चुनाव में उतरने को लेकर उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। नुसरत ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की और सांसद बनीं।