मधुबाला से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, हर दौर में हीरोइनें जब-जब भीगी साड़ी में बड़े पर्दे पर आईं तब-तब उनकी अदाओं ने जलवा बिखेरा।
स्मिता पाटिल ने इसकी शुरुआत तो नहीं की, पर उन्होंने नई दिशा जरूर दे दी। जानें, किन हीरोइनों ने रैन डांस करके दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी पाई...
मधुबाला: 'एक लड़की भीगी भागी सी' गाने में साड़ी पहने बारिश में भीगी वह लड़की मधुबाला ही हैं जिसके लिए किशोर कुमार ये गाना गाते हैं।
'श्री 420' में साड़ी पहनी नरगिस राज कपूर के साथ बारिश में छाता लिए 'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाना गाती नजर आईं।
'नमक हलाल' के एक गाने में अमिताभ बच्चन के साथ
स्मिता पाटिल ने साड़ी पहन कर बारिश में भीगने का खूब मजा लिया।
'मिस्टर इंडिया' के सुपरहिट गाने 'काटे नहीं कटते' में साड़ी पहनी और बारिश में भीगी श्रीदेवी ने सबके होश उड़ा दिए थे।