अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों भरपूर प्यार मिला है। 'स्काई फोर्स' एक एरियल एक्शन फिल्म है, जो भारत के पहले एयर स्ट्राइक पर आधारित है। फिल्म में सारा अली खान और निम्रत कौर भी हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।
Sky Force Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर 'स्काई फोर्स' की पकड़ बरकरार, जानिए पांचवे दिन कैसा रहा कारोबार?
Sky Force Movie Box Office Collection Day 5: 'स्काई फोर्स' लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही है। आइए इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन जान लेते हैं।
रिलीज होने के बाद 'स्काई फोर्स' अब तक अपना पांच दिन का सफर तय कर चुकी है। पहले सप्ताहांत में इस फिल्म ने शानदार कारोबार किया, लेकिन सोमवार को कामकाज वाला दिन होने की वजह से फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आई। फिल्म ने चौथे दिन आठ करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो कि इसके बजट के हिसाब से संतोषजनक कहा जा सकता है।

फिल्म की लागत 100 करोड़ रुपये के आसपास की है। स्काई फोर्स के कलेक्शन को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही अपने बजट के बराबर कमाई कर लेगी। पिछले काफी समय से अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर रही थीं। यह फिल्म उनके करियर के लिए संजीवनी साबित हो रही है।
फिल्म के ताजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन पांच करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 87.05 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिसकी वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि यह दूसरे सप्ताहांत में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
| फिल्म | कुल कमाई (रुपये में) |
| स्काई फोर्स | 87.05 करोड़* |
| बड़े मियां छोटे मियां | 59.17 करोड़ |
| खेल खेल में | 40.36 करोड़ |
| मिशन रानीगंज | 33.74 करोड़ |
| सरफिरा | 22.13 करोड़ |