फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस का ट्विटर पर बड़ा खुलासा, क्यों जेल गए सलमान खान?

Tue, 10 Apr 2018 06:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Apr 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
simi garewal tweet on salman khan in black buck poaching case reveal truth

बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने काला हिरण मामले को लेकर सलमान खान पर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। हालांकि उनकी ये पोस्ट 5 अप्रैल को लिखी गई थी लेकिन यह अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सिमी के अनुसार काला हिरण शिकार केस में सलमान खान किसी और को बेवकूफी भरी भावनात्मक वजहों से बचा रहे हैं। वहीं इस ट्वीट पर सिमी का कहना है कि उन्होंने इस मामले में सिर्फ अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। 

simi garewal tweet on salman khan in black buck poaching case reveal truth

उन्होंने लिखा है - 'सलमान खान द्वारा की जाने वाली चैरिटी और उदारता इस मामले में बेमतलब की बातें हो जाती हैं। जो चीज सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है वह ये है कि उसने ट्रिगर नहीं खींचा था। उसने यह अपराध किया ही नहीं था। वह किसी और को भावनात्मक वजहों से बचा रहा है। यहां तक कि तब जब उसे इसकी कीमत खुद को खर्च करके चुकानी पड़ रही है।'
 



 

simi garewal tweet on salman khan in black buck poaching case reveal truth
Salman Khan

आपको बता दें कि यह पोस्ट सिमी ने तब किया था जिस दिन जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई थी और सैफ अली खान, तब्बू, नीलम कोठारी और सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया था। सलमान खान 5 अप्रैल को जोधपुर सेंट्रल जेल गए थे और 48 घंटे के भीतर ही उन्हें जमानत भी मिल गई थी। वह जेल में सिर्फ 2 दिन तक रहे और अब अगली सुनवाई 7 मई 2018 को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
simi garewal tweet on salman khan in black buck poaching case reveal truth

गौरतलब है कि 52 वर्षीय सलमान खान को साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान 2 काले हिरणों का शिकार करने के लिए 5 साल की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई गई है। जमानत मिलने के बाद जब सलमान खान जोधपुर से मुंबई अपने घर पहुंचे तो कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, स्नेहा उलाल, वरण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और उनके हजारों फैंस ने उनका स्वागत किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed