मशहूर अभिनेत्री और टीवी होस्ट सिमी ग्रेवाल का सुपरहिट शो ‘रैंडfवू विद सिमी ग्रेवाल’(सिमी ग्रेवाल का अड्डा) फिर से लौटने को तैयार है। कभी स्टार नेटवर्क का प्रीमियम शो रहा ये कार्यक्रम इस बार यू ट्यूब पर प्रसारित होगा। शो की वापसी के पहले एपीसोज के मेहमानरणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण होंगे।
2 of 5
Ranveer Singh and Deepika padukone
इस बारे में बात करते हुए सिमी ग्रेवाल ने बताया कि शो की वापसी तय हो चुकी है और उनकी टीम इस शो पर पिछले कई महीनों से रिसर्च भी करती रही है। पिछली बार इस शो की वजह से मुझे दुनिया भर से प्यार मिला और मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शक इस बार भी इस शो को उसी तरह अपनाएंगे। सिमी ग्रेवाल के इस शो में कलाकारों से काफी दार्शनिक, प्रेरणादायी और निजी बातें होती हैं। सिमी ने इस शो को कभी गॉसिप शो या विवाद खड़े करने वाला शो बनाने की कोशिश नहीं की।
अमर उजाला से बातचीत में सिमी ने इस बात की पुष्टि की कि उनके शो का पहला एपीसोड देश की सबसे पॉवरफुल जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ होगा। उन्होंने ये भी बताया कि वह सोशल मीडिया के इस शक्तिशाली दौर में भी अपने पुराने शो के हिसाब से ही नया शो बनाने जा रही हैं और इस शो में भी वह किसी तरह के विवादास्पद सवालों से दूर ही रहेंगी।
सिमी ग्रेवाल हिंदी सिनेमा की उन हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें राज कपूर ने बड़े परदे पर लॉन्च किया। उनका पुराने और नए कलाकार काफी सम्मान भी करते हैं और शो के लिए उनके बुलावे पर कभी ना नहीं करते।
पहले भी सिमी गरेवाल के चैट शो में अमिताभ बच्चन, जयललिता, ऋतिक रोशन , करीना कपूर, सैफ अली खान, शाहरुख खान, रेखा जैसे कई बड़े सितारों को देखा जा चुका है । इस बार भी यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई बड़े बॉलीवुड सितारे सिमी के शो में इंटरव्यू के लिए आ सकते हैं।