फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sikandar ka Muqaddar star Tamannaah Bhatia host party on weekend with girl gang Rasha Thadani Diana joins

Tamannaah Bhatia: वीकएंड पर तमन्ना ने की गर्ल गैंग के साथ पार्टी, रवीना की बिटिया राशा भी रहीं जश्न में शामिल

Mon, 18 Nov 2024 11:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Nov 2024 11:42 AM IST
सार

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकदंर का मुकद्दर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है और फिल्म इसी महीने रिलीज होगी। इससे पहले हाल ही में तमन्ना अपने गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती नजर आईं।

विज्ञापन
Sikandar ka Muqaddar star Tamannaah Bhatia host party on weekend with girl gang Rasha Thadani Diana joins
तमन्ना भाटिया-राशा थडानी-डायना व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इस साल की सबसे हिट और दर्शकों की पसंदीदा रही फिल्म 'स्त्री 2' में तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर 'आज की रात' भी खूब हिट हुआ है। हाल ही में खुद तमन्ना भी इस गाने पर जमकर थिरकीं। दरअसल, तमन्ना ने वीकएंड पर पार्टी रखी। इसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री को अपने गर्ल गैंग के साथ जमकर मस्ती करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन

Sikandar ka Muqaddar star Tamannaah Bhatia host party on weekend with girl gang Rasha Thadani Diana joins
तमन्ना भाटिया अपने गर्ल गैंग के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

राशा और डायना भी बनीं हिस्सा
तमन्ना भाटिया ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने वीकएंड पर हुई पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जब हमारे लिए आज की रात का मतलब रहा रविवार'। तस्वीरों में डायना पेंटी और राशा थडानी भी नजर आ रही हैं। राशा के साथ तमन्ना की बॉन्डिंग काफी दमदार लग रही है।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

विज्ञापन
विज्ञापन

Sikandar ka Muqaddar star Tamannaah Bhatia host party on weekend with girl gang Rasha Thadani Diana joins
तमन्ना भाटिया अपने गर्ल गैंग के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

कब रिलीज होगी 'सिकंदर का मुकद्दर'
पहली तस्वीर में तमन्ना भाटिया और उनकी दोस्त पोज देती दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में तमन्ना और राशा की फोटो है। दोनों की मुस्कुराहट दिल जीत लेने वाली है। तीसरी फोटो में तमन्ना खिलखिलाकर हंस रही हैं। बाकी तस्वीरों में भी सभी का खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। तमन्ना भाटिया की फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' की बात करें तो यह 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Diljit Dosanjh: दिलजीत बोले- मुझे छेड़ो मत, मैं बॉलीवुड की तरह नशे का एड नहीं करता; मंच से दिया बड़ा चैलेंज

विज्ञापन

Sikandar ka Muqaddar star Tamannaah Bhatia host party on weekend with girl gang Rasha Thadani Diana joins
तमन्ना भाटिया अपने गर्ल गैंग के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

जल्द डेब्यू करेंगी राशा
राशा थडानी रवीना टंडन और अनिल थडानी की बेटी हैं। राशा चर्चित स्टारकिड हैं। वे अभिनय की दुनिया में तो सक्रिय नहीं हैं, लेकिन लाइमलाइट में खूब रहती हैं। राशा बॉलीवुड में भी डेब्यू करने को तैयार हैं। फिल्म 'आजाद' से वे दर्शकों के बीच पहुंचेंगी।
OTT This Week: 'मार्टिन' से लेकर 'ये काली काली आंखें' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा एक्शन-क्राइम का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed