सोमालियन डाकुओं के हमले की सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर जल्द ही निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर एक थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबकों की मानें तो इस फिल्म के लिए सिद्धार्थ ने निर्देशक विनील मैथ्यू और पटकथा लेखक सुदीप शर्मा को भी साइन कर लिया है।
पढ़ें-'कर्नल' का आदेश मिलते ही सोशल मीडिया पर लौटे ये एक्टर, बोले- आगे से ऐसा नहीं होगा
कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ ने बताया था कि रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म व्यापारी जहाज चलाने वाले अधिकारी औदुंबर भोई की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जिनके जहाज और चालक दल के कर्मचारियों पर सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने हमला किया था।
कपूर की टीम इस कहानी पर कई महीनों से काम कर रही थी।कपूर ने कहा,इस फिल्म के पटकथा लेखक के रूप में सुदीप का हमारे साथ होना भी हमारे लिए बड़े फायदे की बात है। जब सुदीप शर्मा से पूछा इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, जब उन्होंने मुझे यह कहानी सुनाई तो मैं तुरंत राजी हो गया, क्योंकि यह बंधक बनाए जाने और उससे बचने की रोमांचक कहानी है'।
बता दें कि इस फिल्म को साल 2018 में रिलीज किया जाएगा।