फिल्म गली बॉय में रैपर एमसी शेर का किरदार निभाकर सुर्खियों में आए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी की अगली फिल्म को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में हर रोज नए कयास लगाए जा रहे हैं। इन कयासों को हवा मिली है फिल्म चक दे के निर्देशक शिमित अमीन से उनकी मुलाकात से।
2 of 5
ranveer singh
- फोटो : social media
शिमित अमीन काफी दिनों से चार ऑस्कर पुरस्कार जीत चुकी फिल्म डिपार्टेड की रीमेक पर काम कर रहे हैं, इस फिल्म में लीड रोल के लिए रणवीर सिंह के नाम की भी चर्चा रही है। सिद्धांत को फिल्म डिपार्टेड में लेनार्डो डि कैप्रियो का किरदार काफी पसंद रहा है और इसे करने के वह काफी इच्छुक भी बताए जाते हैं।
3 of 5
Siddhant Chaturvedi
- फोटो : instagram
सिद्धांत चतुर्वेदी को लेकर इससे पहले गली बॉय की निर्देशक जोया अख्तर अपनी इसी फिल्म की सीक्वेल बनाने की तैयारी में थीं। एमसी शेर के किरदार पर पूरी एक अलग फिल्म बनाने की बातें भी उन्होंने की, लेकिन अब यह फिल्म ठंडे बस्ते में जा चुकी है।
4 of 5
siddhant chaturvedi
- फोटो : social media
इसी बीच गली बॉय बनाने वाली कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट की एक एक्शन फिल्म के लिए भी सिद्धांत का नाम उछला लेकिन, ये फिल्म भी अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। सूत्र बताते हैं कि सिद्धांत की अगली फिल्म को लेकर पेंच उनकी यशराज फिल्म्स के साथ चल रही तीन फिल्मों की डील की बातचीत को लेकर फंसा है।
5 of 5
gully boy
- फोटो : social media
यशराज फिल्म्स की ये डील सिद्धांत चतुर्वेदी को बाहर की कोई फिल्म बिना यशराज की अनुमति के करने से मना करती है। इस बारे में यशराज फिल्म्स आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से फिलहाल बच रहा है।