श्वेता तिवारी की बेटी पलक इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों श्वेता ने अपने पति अभिनव के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत की थी। उन्होंने मीडिया के सामने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट और बदसलूकी की।
2 of 5
Palak Tiwari
- फोटो : instagram
पलक तिवारी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनका एक अनोखा अंदाज नजर आ रहा है।
3 of 5
Palak Tiwari
- फोटो : instagram
पलक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो अलग-अलग तरह के पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का टॉप पहन रखा है। इसके साथ ही उन्होंने स्टाइलिश पैंट को मैच किया है। वहीं कुछ तस्वीरों में वो एक जैकेट के साथ भी नजर आ रही हैं।
4 of 5
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें बीते दिनों पलक ने इस पूरे मामले पर इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था- 'सबसे पहले तो मैं हर उस शख्स को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिसने अपनी फिक्र दिखाई और सपोर्ट किया। दूसरी बात यह कि मैं आपको संबोधित करते हुए अपनी सफाई में कुछ बातें साफ करना और कहना चाहती हूं। मीडिया के पास पुख्ता तथ्य नहीं है और कभी होंगे भी नहीं मेरी मां नहीं बल्कि मैं पलक तिवारी कई मौकों पर घरेलू हिंसा का शिकार रही हूं, जिस दिन शिकायत दर्ज की गई यदि उस दिन को छोड़ दें तो उसने (सौतेले पिता) मेरी मां को नहीं मारा।'
5 of 5
पलक तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
पलक ने कहा था- 'पाठक होने के नाते यह बहुत आसान है कि आप इस बात को भूल जाते हैं कि बंद दरवाजों के पीछे क्या हो रहा है। मेरी मां ने अपनी दोनों शादियों में कितनी दृढ़ता और साहस दिखाया है। आप में से कई खुशकिस्मत हैं जो कभी ऐसे बुरे घटनाक्रम का हिस्सा नहीं बने हैं। आज एक गौरवान्वित बेटी के तौर पर, मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरी मां सबसे सम्मानित महिला हैं जिनसे मैं मिली हूं। जो अपने आप में ही काफी हैं।'