बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। दीपिका, प्रियंका के बाद एक और एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गई। मकड़ी फेम श्वेता बसु नेे अपने ब्वॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर रोहित मित्तल संग 13 दिसंबर को सात फेरे लिए। श्वेता करीब 4 साल से रोहित मित्तल को डेट कर रही थीं।
सेक्स रैकेट में फंस चुकीं इस एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर संग लिए सात फेरे, शादी का वीडियो आया सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की रस्में बंगाली रीति रिवाज से हुईं। जिसमें दोनों परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद श्वेता ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वो बंगाली वधू के रूप में नजर आ रही हैं। रेड कलर की साड़ी पहने श्वेता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by BollywoodShaadis.com (@bollywoodshaadis) on
शादी के करीब एक हफ्ते बाद श्वेता रिसेप्शन पार्टी देंगी। श्वेता और रोहित बीते 2 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे जिसके बाद दोनों ने इसी साल जून में सगाई कर ली थी। शादी से पहले श्वेता ने बाली से तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें रोहित और दोस्तों के साथ उन्होंने बैचलर पार्टी एन्जॉय किया था।
I love cheap thrills! @rahul_prasad3 #bachelorette #bali 💃🏻
A post shared by Shweta Basu Prasad (@shwetabasuprasad11) on
श्वेता ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2002 में मकड़ी फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कई फिल्मों में नजर आई, जिनमें इकबाल, वाह! लाइफ हो तो ऐसी और डरना जरूरी है शामिल है। श्वेता बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्मों का नामी चेहरा हैं।
श्वेता अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स में स्क्रिप्ट कंसलटेंट के तौर पर डेढ़ साल तक काम कर चुकी हैं। कहा जाता है कि रोहित से श्वेता की पहली मुलाकात यही पर हुई थी। श्वेता बसु का नाम सेक्स रैकेट में भी आ चुका है। साल 2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स में चल रहे सेक्स रैकेट में उनका नाम आया था।