Shweta Bachchan: अभिषेक-ऐश्वर्या में भाई को बेहतर कलाकार मानतीं हैं श्वेता, भाभी की इस बात से करती हैं नफरत
यह वीडियो 'कॉफी विद करण' की है। अभिषेक बच्चन एक बार 'कॉफी विद करण' में अपनी बहन श्वेता बच्चन नंदा के साथ आए थे। सोशल मीडिया पर हाल ही में, सामने आए एपिसोड के एक वीडियो में श्वेता अपनी भाभी, ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में जानकारी देती नजर आ रही हैं।
Ayesha Omar: 'हर वक्त सताता है किडनैपिंग-रेप का डर', पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा पर आयशा उमर का बड़ा सवाल
वीडियो में श्वेता को इस बारे में बताते हुए देखा जा रहा था कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच कौन बेहतर कलाकार है और उन्होंने बिना पलक झपकाए अभिषेक का नाम लिया। इसी एपिसोड में श्वेता ने यह भी बताया कि ऐश्वर्या कॉल का जवाब देने में काफी समय लेती हैं और उन्हें अपनी भाभी की इस आदत से नफरत है।
Tanuja discharged: तनुजा को अस्पताल से मिली छुट्टी, सोमवार को घर वापस लौटीं अभिनेत्री
ऐश्वर्या की खूबियों को बताते हुए श्वेता ने कहा, "वह एक स्व-निर्मित, मजबूत महिला और एक शानदार मां हैं"। इस वायरल वीडियो पर दर्शकों के जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'श्वेता कभी भी अपनी भाभी को पसंद नहीं करती हैं। उनके लिए कोई अच्छी बात नहीं करती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'श्वेता ऐश्वर्या के स्टारडम से जलती हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'श्वेता घर में रहकर सिर्फ अपने भाई और अपने माता-पिता पर ध्यान देती हैं उन्हें ऐश्वर्या से कोई लेना-देना नहीं है।'
Kareena Kapoor: 'हुनर के बावजुद भी कलाकार को करना पड़ता है काफी संघर्ष', लुक को लेकर करीना ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल ही में श्वेता का बेटा अगस्त्य नंदा ने जोया अख्तर की 'द आर्चीज' के साथ अपनी शुरुआत की और ऐश्वर्या को अगस्त्य को प्रोत्साहित करने के लिए प्रीमियर में देखा गया था। इसके अलावा आराध्या के स्कूल में वार्षिक दिवस समारोह में भी ऐश्वर्या को अभिषेक और अमिताभ बच्चन के साथ शामिल होते हुए देखा गया था।