एक्टर कमल हासन की बेटी श्रुति हासन साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में अपनी पहचान बना चुकी हैं। हालांकि वो कम फिल्मों में नजर आई हैं लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें दर्शक खूब पसंद करते हैं। बीते कुछ समय से श्रुति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले उनका अपने बॉयफ्रेंड माइकल कोरसेल से ब्रेकअप हो गया था। हाल में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो अब सच्चे प्यार की तलाश में हैं।
ब्रेकअप के 5 महीने बाद श्रुति हासन को नए प्यार की तलाश, बोलीं- मुझे हमेशा से इंतजार...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीट अप विद द स्टार्स में श्रुति हासन ने कहा- 'मैं कूल टाइप थी। मैं बेहद मासूम थी और हर कोई मुझ पर अपना शासन चलाता था। मैं बहुत इमोशनल हूं और इस वजह से वे हावी हो पाते थे। मैं कहूंगी कि यह मेरे लिए एक बहुत अच्छा अनुभव था। प्यार में गिरफ्तार होने का कोई फॉर्मूला नहीं होता है। आज भी इस चीज का कोई फॉर्मूला नहीं है। अच्छे लोग अच्छे समय पर अच्छे होते हैं और यही लोग कभी-कभी बुरे भी हो जाते हैं।'
श्रुति ने आगे कहा- 'मुझे किसी भी तरह की शिकायत नहीं है। ये मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा है। मैंने काफी कुछ सीखा है और ये मेरे लिए काफी लर्निंग अनुभव रहा। लेकिन मुझे हमेशा से एक अच्छे प्यार की तलाश रही है और मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी होगी कि ये वो एक चीज है जिसका मुझे हमेशा से इंतजार रहा है।'
माइकल ने श्रुति से अपने ब्रेकअप की घोषणा ट्विटर पर की थी। माइकल कार्लोस ने ट्वीट किया था, 'भगवान को शायद मंजूर नहीं इसलिए हमें अलग होना पड़ रहा है। लेकिन ये यंग लेडी हमेशा मेरी बेस्ट मेट रहेगी।' बताया जाता है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।
बीते दिनों एक कार्यक्रम श्रुति ने कहा था कि बॉलीवुड की तरह साउथ इंडस्ट्री में भी महिला एक्टर के साथ भेदभाव होता है। न्यूज 18 से बातचीत में श्रुति हासन ने कहा था- 'ऐसा नहीं है कि सिर्फ बॉलीवुड में ही फीमेल एक्टर को कम फीस मिलती है ऐसा साउथ इंडस्ट्री में भी जमकर होता है। वहां भी पुरुष एक्टर्स को महिला एक्टर के मुकाबले ज्यादा फीस और फैसिलिटी मिलती है। ये सुधार की शुरुआत है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले वक्त में महिलाओं को भी हर तरह से बराबरी का दर्जा मिलेगा।'
EXCLUSIVE: केबीसी के सेट पर मनाया गया बिग बी का बर्थडे, पिता की याद में उस्ताद ने बनाया ये नया राग