{"_id":"5be146f1bdec2269612acfc0","slug":"show-on-the-faces-of-stars-kids-on-diwali-celebration-most-notably-taimur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली सेलिब्रेशन पर स्टार्स किड्स के चेहरे पर दिखा नूर, सबसे ज्यादा चमके तैमूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिवाली सेलिब्रेशन पर स्टार्स किड्स के चेहरे पर दिखा नूर, सबसे ज्यादा चमके तैमूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
बॉलीवुड में जिस तरह स्टार्स का जलवा होता है, वैसे ही जलवा स्टार्स किड्स का भी है। तैमूर की बेहद प्यारी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। करण जौहर ने इस बार यश और तैमूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इतना ही नहीं स्टार्स किड्स का प्री -दिवाली सेलिब्रेशन भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
bollywood
- फोटो : self
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर और यश की एक फोटो शेयर की है। इस फोटों में करण के बेटे यश कार्डबोर्ड से बने दिल को दीवार पर चिपकाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में करण की बेटी रूही और तैमूर टॉय कार में बैठे नजर आ रहे हैं।
taimur
बता दें कि करीना और करण जौहर की तरह उनके बच्चे यश और तैमूर भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। करण जौहर तैमूर के साथ यश और रूही की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। करण जौहर ने अपने बच्चों के लिए घर में एक नर्सरी भी बनाई हुई है, जहां ये सारे बच्चे मिल कर मस्ती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
बता दें कि प्री-दिवाली सेलिब्रेशन पर भी स्टार्स किड्स की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में तैमूर अली खान, इनाया और सोहा अली खान नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में स्टार्स के साथ साथ बच्चे भी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
तैमूर इस सेलिब्रेशन में ऑरेंज कलर के कुर्तें में नजर आ रहे हैं। वहीं तैमूर की बहन इनाया ने रेड और ऑरेंज कलर का लहंगा-चोली पहना हुआ है। दोनों ही अपनी-अपनी मां की गोद में बैठे हैं। वायरल हुई इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं।