'दबंग 3' (Dabangg 3) फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही हर कोई यह जानना चाहता था कि आखिर इस बार फिल्म की कहानी क्या होगी। फिल्म में हमेशा सलमान गुंडों से लड़ते हुए दिखाए जाते हैं लेकिन इस बार आखिर किसके सामने सलमान दबंगई दिखाएंगे। फिल्म के सेट से सलमान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे जिसने फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया था। इस बीच सलमान को बड़ा झटका लगा है। शूटिंग के दौरान 'दबंग 3' की कहानी लीक हो गई है।
2 of 5
दबंग 3
- फोटो : Dabangg 3 Poster
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दबंग 3' फिल्म में इस बार सलमान किसानों पर हो रहे अत्याचारों की कहानी दिखाएंगे, जिनसे चुलबुल पांडे बचाएगा। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि भू-माफिया किसानों की जमीनों को जोर-जबरदस्ती करके हड़प लेते हैं। इसी कहानी को इस बार 'दबंग 3' में बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। इन भू-माफियाओं का राजनीतिक पार्टियों से भी कनेक्शन रहता है। सलमान फिल्म के दौरान किसानों को इंसाफ दिलाते नजर आएंगे।
3 of 5
Salman Khan Dabangg 3 set
- फोटो : twitter
शूटिंग के दौरान फिल्म की कहानी लीक हो जाना मेकर्स के लिए बड़े नुकसान से कम नहीं है। खास बात यह है कि यह कहानी लोगों को जोड़ने का काम कर सकती है। अगर यही फिल्म की कहानी होती है तो लोगों को जमीनी स्तर से जोड़ सकती है। इस फिल्म की शूटिंग 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश में हो रही है। इस बीच फिल्म से एक विवाद भी जुड़ गया है।
4 of 5
Salman Khan Dabangg 3 set picture
- फोटो : twitter
'दबंग 3' की शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो वायरल हुआ। तस्वीर में शिवलिंग को तख्त से ढका गया था। इतना ही नहीं शिवलिंग पर तख्त लगाकर लोगों को नाचते हुए और शिवलिंग के पास गलत तरीके से बैठे हुए भी दिखाया गया था। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई लोगों ने सलमान को निशाने पर ले लिया।
5 of 5
Dabangg 3 film shivling controversy
- फोटो : twitter
इस तस्वीर के आधार पर लोगों ने शूटिंग का विरोध भी किया। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर शिवलिंग पर लगे तख्त को हटा दिया गया। मामले में सलमान को सामने आकर माफी मांगनी पड़ी। सलमान के कहा- 'मै स्वयं बड़ा शिवभक्त हूं, आप शूटिंग नहीं करने देना चाहते तो तुरंत पैकअप कर चला जाऊंगा।'