अपने जबरदस्त अभिनय और धमाकेदार डांस से सबका दिल जीतने वाली शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने पति के कारण इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्म बनाने और एप पर दिखाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक हिरासत में भेज दिया गया था। राज कुंद्रा मामले पर आज फैसला आ गया है कि उन्हें 27 जुलाई तक हिरासत में ही रखा जाएगा।
शिल्पा शेट्टी को नहीं भेजा जाएगा समन
राज कुंद्रा का नाम इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। वहीं शिल्पा हर बार खुद को इन विवादों से दूर रखने में कामयाब रही हैं। एडल्ट फिल्म को लेकर गिरफ्तारी के मामले में राज कुंद्रा खूब बदनामी झेल रहे हैं, वहीं मुंबई पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच मे शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं और ना ही उनके सक्रिय रहने की कोई खबर सामने आई है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिल्पा शेट्टी से भी पुलिस के द्वारा पूछताछ की जाएगी। इसी बीच एक और खबर सामने आई है कि शिल्पा को इस पूरे मामले में समन नहीं भेजा जाएगा।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : Instagram
बीते दिनों ही खबर आई थी कि मुंबई पुलिस जल्द ही शिल्पा को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है क्योंकि शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के अधिकतर बिजनेस में उनकी पार्टनर हैं जिसकी वजह से उनसे पूछताछ की जा सकती है लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होगा।
3 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज जितनी बार विवादों में उलझे शिल्पा उतने ही साफ तरीके से खुद को इन सबसे अलग रखती नजर आईं है। राज कुंद्रा आईपीएल में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी को लेकर लंबे समय तक शक के घेरे में रहे। हालांकि इससे शिल्पा शेट्टी की इमेज पर खास फर्क नहीं पड़ा।
4 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : Instagram
साल 2013 में शिल्पा शेट्टी का नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ने को लेकर भी चर्चा में आया था। हालांकि अभिनेत्री की परिवार की तरफ से इस बात को बेबुनियाद बताया गया था। शिल्पा के परिवार का कहना था कि उनकी बेटी की छवि को खराब करने के लिए ऐसी बातें कही जा रही हैं।
5 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ समय पहले शिल्पा का नाम उस वक्त भी चर्चा में आया था जब राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने उन पर घर तोड़ने का आरोप लगाया था। दरअसल राज और शिल्पा की जब मुलाकात हुई थी तो उस वक्त राज शादीशुदा थे। इसके बाद राज ने पहली पत्नी कविता को तलाक देकर शिल्पा संग शादी रचाई थी। कुछ समय पहले राज की पहली पत्नी कविता ने शिल्पा पर उनके घर तोड़ने का आरोप लगाया था जिस पर राज ने साफ कहा था कि इसमें शिल्पा का कोई हाथ नहीं है।