शिल्पा शेट्टी आजकल परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं। छुट्टियां मनाने के दौरान शिल्पा शेट्टी ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें उनके साथ बहन शिल्पा शेट्टी भी नजर आईं। फिटनेस को लेकर बेहद सतर्क रहने वालीं शिल्पा भले ही ट्रिप पर हों लेकिन एक्सरसाइज और डाइट का पूरा ख्याल रखती हैं। छुट्टियों के दौरान शिल्पा एक क्रूज पर पहुंचीं जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है।
क्रूज पर लहराते हुए पोज दे रही थीं शिल्पा शेट्टी, Oops मोमेंट की शिकार होते-होते बचीं
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
शिल्पा ने हाल ही में सुपर डांसर चैप्टर 3 की शूटिंग खत्म की है। जिसके बाद ही वो परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाने निकल गईं। छुट्टियां सेलिब्रेट करते हुए शिल्पा शेट्टी लगातार अपने वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।
शिल्पा ने पति राज कुंद्रा को किस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडिया में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा लंदन की सड़कों पर किस करते हुए नजर आए हैं। पति के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'हम' का 'जुम्मा चुम्मा दे दे' गाना कैप्शन में लिखा।
इसके अलावा भी शिल्पा ने एक फोटो शेयर की थी। इसमें शिल्पा अपने पति और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आई थीं। इस फोटो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था- 'गर्मियों की पार्टी, सिम कंवर और नीरज कंवर आप दोनों बेस्ट होस्ट हैं। हर साल सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीर शेयर करना एक पंरपरा बन गई है।' बता दें कि शिल्पा लंबे समय बाद फिर से बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं।