पिछले कुछ समय से बड़े परदे से गायब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों टीवी शो में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। टीवी पर तो आपने शिल्पा शेट्टी की एक्टिंग की खूब सराहना की होगी लेकिन क्या आप जानते हैं असल जिंदगी में शिल्पा बतौर बहू कैसी हैं।
शिल्पा शेट्टी की सास का कहना है कि उनका बेटा राज कुंद्रा बहुत लकी है जो उन्हें शिल्पा जैसी वाइफ मिली। वो मेरी बेस्ट बेटी है। सबसे बहुत प्यार से बोलती है। मैं शुरू से उसकी फिल्में देखती थी। मेरी सबसे फेवरेट फिल्म धड़कन है, उसमें शिल्पा बहुत प्यारी लगी है।
शिल्पा की सास ने यह भी बताया मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि वो मुझे थोड़ा मीठा खाने दिया करे जब भी मैं खाना खाने बैठती हूं, शिल्पा मेरी प्लेट देखती रहती है और बताती है मुझे क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
सास की बातों को सुनकर शिल्पा ने कहा कि मेरी एक नहीं दो मां है। एक जिन्होंने मुझे जन्म दिया और दूसरी राज की मां। वो मेरी भी मां हैं।