अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कभी अपनी शानदार फोटोज तो कभी वीडियो शेयर कर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अब वह मालदीव में पति राज कुंद्रा के साथ अपना हॉलिडे मना रही हैं। मालदीव से राज कुंद्रा और शिल्पा लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। इन तस्वीरों में गौर करने वाली बात है कि शिल्पा का स्टाइल देखकर उनकी उम्र का अंदाजा तो बिल्कुल नहीं लगाया जा सकता है।
2 of 6
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : Insatagram- @rajkundra9
राज कुंद्रा ने ब्रेकफास्ट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो 'पावरी होरी है' मीम का मजा लेते नजर आए। ब्रेकफास्ट के दौरान बनाए गए इस वीडियो में वे कह रहे हैं- 'ये हमारा ब्रेकफास्ट है, ये हमारा व्यू है, और ये हमारी पावरी होरी है'। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल अपने दोस्तों संग बैठे खूबसूरत नजारों के बीच नाश्ते का आनंद ले रहे हैं।
3 of 6
शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा
- फोटो : Insatagram- @rajkundra9
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा मुंबई की भागदौड़ से दूर मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वहीं मीम की बात करें तो फैन्स को भी इस जोड़े का ये वर्जन बहुत पसंद आ रहा है। दरअसल पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दनानीर मोबीन ने ये ट्रेंड शुरू किया जो अब पूरे भारत समेत कई जगहों पर वायरल हो रहा है और लोग खूब मजे लेकर अपना वर्जन निकाल रहे हैं।
4 of 6
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : Insatagram- @theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी ने एक स्लो मोशन वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह मालदीव की रेत पर नंगे पांव दौड़ती नजर आईं। शिल्पा को समंदर काफी पसंद है और राज कुंद्रा ने भी कहा है कि मालदीव उनके फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है 'हॉलिडेज ऐसे होने चाहिए'। बता दें कि हाल ही में एक पोस्ट के जरिए शिल्पा शेट्टी ने समुद्र किनारे छुट्टियां बिताने की ख्वाहिश जताई थी।
5 of 6
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : Insatagram- @theshilpashetty
वहीं, राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के साथ इस वकेशन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के साथ अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'अपने प्यार के साथ इस जन्नत में।' इन तस्वीरों में शिल्पा और राज समंदर किनारे पोज देते दिख रहे हैं।