अभिनेता शेखर सुमन हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आए। अब हाल ही में, अभिनेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। शेखर सुमन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। अभिनेता के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर उनकी और कंगना की जमकर आलोचना भी हो रही थी। हालांकि, अब शेखर ने खुद आगे आकर कंगना को अपना समर्थन दिया है।
Shekhar Suman: BJP में शामिल होते ही बदले शेखर के सुर, कंगना की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा-यह मेरा फर्ज है
शेखर सुमन का कहना है कि वह हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ रही कंगना रणौत के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हैं। एक तरफ, जहां कंगना इस साल की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं, वहीं शेखर मंगलवार (7 मई) को नई दिल्ली में राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बने।
भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद, शेखर सुमन से पूछा गया कि क्या वह कंगना रणौत के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हैं। इस सवाल के जवाब में हीरामंडी अभिनेता ने बताया, “अगर बुलाएंगी तो क्यों नहीं जाएंगे? ये तो मेरा फर्ज है और हक भी है।"
Delhi: "If Kangana Ranaut calls to campaign in her support, I will definitely go," says Shekhar Suman pic.twitter.com/vVldtwDEhP
कथित तौर पर कंगना रणौत शेखर सुमन के बेटे अध्ययन को डेट कर रही थीं। दोनों की मुलाकात 2008 में मोहित सूरी की फिल्म 'राज- द मिस्ट्री कंटीन्यूज' के सेट पर हुई और एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद अभिनेता ने सार्वजनिक रूप से कंगना पर काला जादू करने का भी आरोप लगाया था। दोनों के एक ही पार्टी में शामिल होने के बाद लोग दोनों की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।
इस बीच, शेखर सुमन नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “कल तक मुझे नहीं पता था कि मैं आज यहां बैठूंगा क्योंकि जीवन में कई चीजें जाने-अनजाने में होती हैं। मैं यहां बहुत सकारात्मक सोच के साथ आया हूं और मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यहां आने का आदेश दिया।''
Salaar: पृथ्वीराज ने दिया 'सलार 2' पर बड़ा अपडेट, क्या 'केजीएफ' के साथ होगा प्रभास की आगामी फिल्म का कनेक्शन?