यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हर तरफ 'केजीएफ 2' की ही बात हो रही है। फिल्म का क्रेज जनता ही नहीं सेलेब्स पर भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में बिग बॉस फेम शहनाज गिल भी फिल्म की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई। शहनाज ने ट्वीट कर फिल्म की जमकर तारीफ की। शहनाज के ट्वीट पर यश और श्रीनिधि ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। लेकिन इसी सबके बीच एक्साइटमेंट में शहनाज ने फिल्म का स्पॉइलर ही दे दिया।
2 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शहनाज ने ट्वीट कर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा कि मुबारक हो...आप सभी को प्यार, वॉयलेंस बहुत पसंद आई यश। शानदार काम श्रीनिधि, रवीना टंडन, संजय दत्त और प्रशांत नील। केजीएफ 2 को सलाम। शहनाज ने अपनी ट्वीट में सभी को टैग किया है। ऐसे में यश और श्रीनिधि दोनों ने शहनाज का शुक्रिया अदा किया। लेकिन इसके बाद शहनाज ने एक्साइटमेंट में बहुत बड़ी गलती कर दी। शहनाज ने श्रीनिधि को कहा कि अरे कोई बात नहीं, थैंक्यू की क्या जरूरत थी, इतना तो बनता है आपके लिए...आखिर रॉकी भाई के लिए गोली खाई आपने, आपकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी लगी।

3 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
शहनाज ने जैसे ही ये लिखा तो एक यूजर ने कमेंट किया कि शहनाज इतना नहीं बताना था। इस पर शहनाज ने कहा कि ये फिल्म का हैंगओवर था। अब कुछ नहीं बोलूंगी सॉरी इतना सोचा नहीं था, दिल की बात मुंह पर आ गई, कंट्रोल शहनाज कंट्रोल। इसके बाद श्रीनिधि शेट्टी ने फिर से शहनाज की पोस्ट पर कमेंट किया कि हमें खुशी हुई कि आपको फिल्म इतनी पसंद आई।

4 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपको बता दें कि ‘केजीएफ चैप्टर 2’ 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में यश, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया गया। यश को एक बार फिर रॉकी भाई के अंदाज में देखकर फैंस काफी खुश हैं। वहीं, अब ‘केजीएफ चैप्टर 3’ आने का इंतजार सबको है।