'बिग बॉस 13' के बाद से ही शहनाज गिल की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। वह अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। शहनाज के चाहने वाले भी लाखों में हैं और उनकी कोई भी तस्वीर थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। लेकिन इस बार शहनाज ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। शहनाज ने वर्ल्ड बियर्ड डे पर ऐसा सावल कर दिया कि अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल, सितंबर के पहले शनिवार को वर्ल्ड बियर्ड डे मनाया जाता है। ऐसे में ट्विटर पर वर्ल्ड बियर्ड डे ट्रेंड कर रहा है। इस पर शहनाज गिल ने ट्वीट कर एक सवाल पूछ लिया। शहनाज ने लिखा, 'दाढ़ी के बारे में यह सब प्रचार क्यों, अब इसका भी दिन हो गया है। शेविंग से क्या प्रॉब्लम है?' शहनाज के इस ट्वीट के बाद से ही उन्हें खरी-खोटी सुनाई जा रही है।
3 of 4
शहनाज गिल का नया फोटोशूट
- फोटो : insta
किसी ने शहनाज को पंजाब से होने के बाद भी इस तरह की बात करने की बात कही, तो किसी का कहना था कि अपने दादा से शेव के लिए कह कर देखो। एक यूजर ने कहा कि पंजाब में दाढ़ी का सम्मान किया जाता है और आप उसी क्षेत्र से ताल्लुक रखती हो। वहीं, कुछ लोग शहनाज को सिद्धार्थ शुक्ला की पहली डेथ एनिवर्सरी पर कुछ भी पोस्ट शेयर न करने पर भी ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि सिद्धार्थ के लिए कुछ लिखा नहीं, उनकी मां से ही मिल आतीं। अगर इतना ही दुख है तो कुछ दिन और ट्वीट न करती। लेकिन लग रहा है अब सिद्धार्थ आपके लिए जरूरी नहीं।
वहीं, शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह साजिद नाडियाडवाला की फिल्म '100%' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, नोरा फतेही और रितेश देशमुख भी मुख्य भूमिका में हैं और यह अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।