ये तो आपने अक्सर सुना ही होगा कि एक फिल्म के लिए निर्माता अलग-अलग कलाकारों से बात करते हैं। बाद में अभिनेता या तो फिल्म के लिए हां कर देते हैं या तो किसी और वजह से फिल्म में किसी और को कास्ट किया जाता है। कई ऐसी फिल्में बनीं है जिनकी पहली पसंद के तौर पर किसी और अभिनेता या अभिनेत्री को कास्ट किया गया था लेकिन बाद में उसमें किसी और ने काम किया। ऐसा ही कुछ हुआ था शॉटगन के नाम से मशहूर वरिष्ठ अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ।
2 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : PTI
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि जितनी भी सुपरहिट फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने काम किया, वे पहले उन्हें ऑफर की गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान शॉटगन ने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।पुरानी बातों को याद करते हुए शत्रुघ्न ने कहा कि उनके फिल्मी करियर के दौरान कुछ फिल्में ऐसी हैं जो उन्हें ऑफर तो हुई लेकिन उन्होंने किन्हीं कारणों से की नहीं।
3 of 5
सत्ते पे सत्ता
- फोटो : फाइल फोटो
उन फिल्मों में 'दीवार', 'शोले' और 'सत्ते पे सत्ता' शामिल हैं। शत्रुघ्न ने बताया कि ये सभी फिल्में पहले उनके पास आई थीं लेकिन जब उनके हाथ से ये फिल्में निकलीं तो यही फिल्में अमिताभ बच्चन के पास पहुंचीं। हालांकि, इन फिल्मों को न करने का अब उन्हें कोई पछतावा नहीं। उन्होंने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चीजें तो अक्सर होती रहती हैं।
4 of 5
शत्रुघ्न सिंहा संग रमेश सिप्पी
- फोटो : Social media
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मैंने कई फिल्मों को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि मैं अपनी दूसरी फिल्मों को उस वक्त कर रहा था। किसी दूसरी फिल्म के लिए मेरे लिए वक्त निकालना मुश्किल हो रहा था। उन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म 'शोले' भी रही। मुझे लगता है कि फिल्म 'शोले' में जय का किरदार निभाने के लिए कलाकार का चयन सबसे अंत में हुआ था। रमेश सिप्पी चाहते थे कि उस किरदार को मैं निभाऊं लेकिन दूसरे कामों में व्यस्त रहने के कारण मैं उसे कर ही नहीं सकता था। हालांकि, ऐसी चीजों से रिश्ते खराब नहीं होते। आज भी रमेश सिप्पी और मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं।'
5 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें शत्रुघ्न सिन्हा को 'दोस्ताना', 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'शान', 'जानी दुश्मन' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिलहाल वह राजनीति में एक्टिव हैं और अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं।