धर्मा प्रोडक्शन की तीन फिल्मों 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' और 'धड़क' का निर्देशन कर चुके शशांक खेतान जल्द ही करण जौहर निर्मित एक और फिल्म की कमान संभाल सकते हैं। इस फिल्म की मुख्य किरदार में वरुण धवन, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के नजर आने की चर्चा चल रही है। एक सूत्र के अनुसार शशांक कई विकल्पों पर विचार कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने इस तिगड़ी के साथ फिल्म बनाने का फैसला किया है।
इस निर्देशक की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं वरुण-भूमि-कियारा, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 27 Nov 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन