फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sharmila Tagore talks about Shatrughan Sinha habit of being late to film sets She cited the example of Dostana

Sharmila Tagore: 'वे बायोलॉजिकल रूप से ही वक्त के पाबंद नहीं', शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बोलीं शर्मिला टैगोर

Tue, 17 Dec 2024 09:26 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Dec 2024 09:26 AM IST
सार

Sharmila Tagore: अपने दौर की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर ने बड़े-बड़े स्टार्स के साथ फिल्में की हैं। हाल ही में वे शत्रुघ्न सिन्हा की लेट-लतीफी की आदत पर बात करती दिखीं।

विज्ञापन
Sharmila Tagore talks about Shatrughan Sinha habit of being late to film sets She cited the example of Dostana
शर्मिला टैगोर-शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इंडस्ट्री में कई सितारे वक्त के बेहद पाबंद हैं। शूटिंग के लिए वे तय समय से पहले पहुंचने के लिए जाने जाते हैं। इसमें अमिताभ बच्चन का नाम सबसे पहले आता है। वहीं, कई सितारे अपनी लेट-लतीफी के लिए मशहूर हैं। इनमें एक नाम रहा है शत्रुघ्न सिन्हा का। हाल ही में अभिनेत्री शर्मिला टैगोर शत्रुघ्न सिन्हा की सेट पर देर से पहुंचने की आदत पर बात करती नजर आईं। उन्होंने फिल्म 'दोस्ताना' का उदाहरण पेश किया।

विज्ञापन

निर्माताओं की हुई परेशानी
साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ताना' में अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा और जीनत अमान अहम भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन जहां समय पर पहुंच जाते, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा अपनी आदत के मुताबिक लेट पहुंचते। उनकी इस आदत से फिल्म के निर्माता भी झल्ला गए और उन्हें शूटिंग के दौरान कई दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। शर्मिला टैगोर ने शॉटगन की इस आदत को लेकर कहा कि वे जैविक रूप से ही समय के पाबंद नहीं हैं। अभिनेत्री ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में ये खुलासा किया।
Pushpa 2 BO Collection: दूसरे हफ्ते में ही लड़खड़ा गया पुष्प राज, सेकेंड मंडे टेस्ट में 64 फीसदी गिरा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन जाते, तब शत्रुघ्न सिन्हा सेट पर आते
शर्मिला टैगोर ने कहा, 'शत्रुघ्न सिन्हा बायोलॉजिकल रूप से समय पर आने में असमर्थ हैं। 'दोस्ताना' की शूटिंग के दौरान वे बहुत देर से आते थे'। अभिनेत्री ने आगे कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी शादी तक में देर से पहुंचे थे। फिल्म 'दोस्ताना' की शूटिंग के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा की देर से आने की आदत समय के पाबंद अमिताभ बच्चन से टकराती थी। उन्होंने ने बताया कि ‘दोस्ताना’ की शूटिंग के लिए सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे का शेड्यूल होता था। अमिताभ बच्चन ठीक दो बजे सेट से जाते थे, तो शत्रुघ्न सिन्हा की गाड़ी अंदर आती थी।
Sky Force: स्काई फोर्स के सेट से शेयर हुईं BTS तस्वीरें, देखिए कौन है यह खूबसूरत अभिनेत्री

विज्ञापन

शॉटगन की आदत की वजह से झड़ गए निर्माता के बाल
शर्मिला टैगोर ने आगे कहा कि दोनों कलाकारों की टाइमिंग अलग-अलग होने के चलते जीनत अमान ने भी अपना शेड्यूल उसके हिसाब से ही सेट कराया। शर्मिला टैगोर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शूटिंग में आई इन सब दिक्कतों के कारण 'दोस्ताना' के निर्माता राज खोसला इतने परेशान हो गए कि उनके बाल झड़ गए। फिल्म में एक फ्रेम में सितारों को दिखाने के लिए तब बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed