गुजरे जमाने की खूबसूरत अदाकारा और मंसूर अली खान पटौदी की बेगम शर्मिला टैगोर का जन्म 8 दिसंबर 1946 को हुआ था। इस साल शर्मिला अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। शर्मिला टैगोर ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। उनकी खूबसूरती के कायल आज तक सभी हैं। शर्मिला को खूबसूरती के साथ - साथ उनकी बेल्डनेस के लिए भी जाना जाता था। उनके बिकिनी शूट से जुड़ा एक किस्सा उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं जो काफी मशहूर है...
2 of 5
एन इवनिंग इन पेरिस (1967)
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में आने के बाद शर्मिला ने कई यादगार फिल्मों में काम किया। इन्हीं में से एक फिल्म रही 'एन इवनिंग इन पेरिस'। इस फिल्म में पहली बार शर्मिला ने बिकिनी सीन किया। फिल्म में बिकिनी सीन देकर उन्होंने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया। इतना ही नहीं उनके इस कदम से संसद तक में बवाल मच गया था। इस सीन को करने के बाद शर्मिला बॉलीवुड में बिकिनी पहनने वाली पहली अभिनेत्री बन गईं।
3 of 5
sharmila tagore
- फोटो : instagram
1968 में शर्मिला का एक और बिकिनी शूट सामने आया जो उन्होंने ग्लोसी फिल्म फेयर मैगजीन के लिए कराया था। शर्मिला का बिकिनी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जिसने उनके पसीने छुड़ा दिए थे। दरअसल, ये बात उस समय की है जब उनका मंसूर अली खान पटौदी से अफेयर हुआ करता था। उन्हीं दिनों में वह फिल्म में अपने बिकिनी सीन को लेकर हर तरफ छाई हुईं थीं।
4 of 5
sharmila tagore
- फोटो : ट्विटर
मुंबई में जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए थे जिनमें शर्मिला बिकिनी पहने हुए थीं, तभी एक दिन शर्मिला को पता चला कि मंसूर अली खान पटौदी की मां उनसे मिलने मुंबई आ रही हैं। ये सुनकर शर्मिला के होश उड़ गए। मंसूर की मां से मिलने से ज्यादा शर्मिला टैगोर को इस बात की चिंता थी कि अगर मंसूर की मां ने उनके बिकिनी वाले होर्डिंग देख लिए तो क्या होगा ? कहीं वो उन्हें रिजेक्ट तो नहीं कर देंगी ? क्या वो अपने बेटे से शर्मिला की शादी होने देंगी ? इन तमाम सवालों से शर्मिला बेहद परेशान हो गईं।
5 of 5
sharmila tagore
- फोटो : अमर उजाला
शर्मिला को कुछ समझ नहीं आ रहा था। हालांकि मंसूर अली खान पटौदी को शर्मिला के उन बिकिनी पोस्टर्स से कोई आपत्ति नहीं थी क्योंकि वो शर्मिला के प्रोफेशन की जरुरतों को समझते थे। शर्मिला को जब कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने अपने उस फिल्म के प्रोड्यूसर को फोन किया और मुंबई की हर जगह से अपनी बिकिनी वाले पोस्टर हटवा दिए। देखा जाए तो शर्मिला टैगोर ने अपने और मंसूर अली खान के रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश की और इसमें वो कामयाब भी रहीं।
पढ़ें: अक्षय कुमार के साले को भी पसंद नहीं फिल्म 'लक्ष्मी', जीजू की अगली इस फिल्म में आएंगे नजर