दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन (Sharmaji Namkeen Review ) ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हो गई है। ऋषि कपूर के बेटे और एक्टर रणबीर कपूर ने इस फिल्म का खूब प्रमोशन किया। अभिनेता ऋषि कपूर को उनकी इस आखिरी फिल्म में देखना भर भावुक कर जाता है। दर्शक भी इस फिल्म को देखकर ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शर्माजी नमकीन देखने वालों ने क्या कुछ कहा है चलिए जानते हैं।
2 of 5
शर्मा जी नमकीन ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा है- शर्मा जी नमकीन आपको हमेशा हंसने पर मजबूर करने वाली फिल्म है। एक यूजर ने लिखा- तुमने कभी चिंटू जी को प्यार किया...हां किया, तो उसी प्यार के खातिर उनकी फिल्म को प्यार दीजिए। कई फैंस ने शर्मा जी नमकीन को को 5 में से 4 स्टार दिए हैं।
3 of 5
शर्माजी नमकीन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- मस्टवॉच फिल्म है। ऋषि कपूर के जाने के बाद परेश रावल ने यादगार एक्टिंग की है। भावनाओं से भरपूर फिल्म। टि्वटर पर आए यूजर रिएक्शन के हिसाब से ये फिल्म सुपरहिट है। यूजर्स ऋषि कपूर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुछ का कहना है कि अगर वह जिंदा होते तो यह फिल्म थियेटर में रिलीज होती।
4 of 5
शर्माजी नमकीन
- फोटो : Instagram @faroutakhtar
एक यूजर ने लिखा- कुछ लोग मरने के बाद में हमारे दिलों में जिंदा रहते हैं, चिंटू जी वैसे ही स्टार थे। परिवार के साथ देखी जाने वाली जरूरी फिल्म है शर्माजी नमकीन। उन लोगों का शुक्रिया जिन्होंने ऋषि कपूर के निधन के बाद भी यह फिल्म पूरी की। फिल्म में अभिनेता परेश रावल और ऋषि कपूर ने उम्दा काम किया है।
5 of 5
शर्माजी नमकीन
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म दिल्ली के बृज गोपाल शर्मा (ऋषि कपूर और परेश रावल) की कहानी है, जिसे उसकी कंपनी ने वीआरएस दे दिया है। बृज गोपाल शर्मा को खाली बैठना अखरता है। यही है फिल्म की कहानी। ऋषि कपूर को हर बार स्क्रीन पर देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। फिल्म में ऋषि कपूर और परेश रावल के अलावा सतीश कौशिक, सुहैल नय्यर, जूही चावला और ईशा तलवार भी हैं। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर कभी भी स्ट्रीम कर सकते हैं।