बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने दो साल पहले दुनिया को अलविदा कहा था। अभिनेता के जाने के बाद से ही इंडस्ट्री में खाली हुई उनकी जगह आज भी उनकी कमी का एहसास कराती है। ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच ना हों लेकिन वह हमेशा अपनी फिल्मों और अपनी बेहतरीन अदाकारी के जरिए हमारे बीच मौजूद रहेंगे। इसी बीच हाल ही में अभिनेता के प्रशंसकों के लिए ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई। फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है। इसी बीच अब गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 4
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, शर्माजी नमकीन देखी। फिल्म को काफी अच्छे से लिखा और निर्देशित किया गया है। आपके सबसे असामान्य और महान योगदान के लिए परेश रावल साहब का धन्यवाद। अब मेरे दोस्त चिंटू, आखिरकार यह आपका शो है। आपने इस फिल्म में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। मुझे बताओ, क्यों हम सब तुम्हें हमेशा के लिए याद नहीं करेंगे।

3 of 4
शर्माजी नमकीन
- फोटो : Instagram @faroutakhtar
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिल्ली के बृज गोपाल शर्मा (ऋषि कपूर और परेश रावल) की कहानी है, जिसे उसकी कंपनी ने वीआरएस दे दिया है। बृज गोपाल शर्मा को खाली बैठना अखरता है। यही है फिल्म की कहानी। ऋषि कपूर को हर बार स्क्रीन पर देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। फिल्म के आधे हिस्से में ऋषि कपूर और आधे हिस्से में परेश रावल नजर आए हैं।
4 of 4
शर्माजी नमकीन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो शर्माजी नमकीन का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है। फिल्म में ऋषि कपूर और परेश रावल के अलावा सतीश कौशिक, सुहैल नय्यर, जूही चावला और ईशा तलवार भी हैं। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर कभी भी स्ट्रीम कर सकते हैं।