शार्क टैंक इंडिया 2 में नजर आने वाले अनुपम मित्तल ने कहा है कि दर्शकों को लगता है कि वे शो के निर्माता है। यह शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह शो जब से टेलीविजन पर आ रहा है, यह तब से खबरों में है। इसे पहले सीजन की तरह लोग प्यार दे रहे हैं। इस शो का कांसेप्ट काफी दिलचस्प है। इसमें लोग अपने बिजनेस आइडिया पिच करते हैं जोकि अगर जजों को पसंद आता हैं तो वह उनमें निवेश करते हैं।
Shark Tank India 2: अनुपम मित्तल को लोग समझते हैं शार्क टैंक-2 का निर्माता, दिग्गज एंटरप्रेन्योर ने किया दावा
अनुपम मित्तल भी शो के जज हैं और उन्हें इस शो के कारण काफी लोकप्रियता भी मिली हैं। बता दें कि अनुपम मित्तल उद्योगपति है। वे शादी डॉट कॉम के भी फाउंडर है। शो के दूसरे सीजन के बाद भी उनकी लोकप्रियता बनी हुई है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि लोगों को लगता है कि वह इस शो के निर्माता भी है।
मीडिया से बातचीत करते हुए अनुपम मित्तल कहते हैं, 'मेरी मुलाकात ऐसी कंपनी के लोगों से हुई हैं, जिनके लिए मैंने पैसे जमा किया है। उनका सेल बढ़ गया है। अब 6 महीने में उन्होंने 2 करोड़ रुपए की कमाई की है। जो लोकप्रियता उन्हें शो से मिली है। इसके चलते कई कंपनियों का सेल 5 से 10 गुना बढ़ा है। यह उनके लिए महत्वपूर्ण है कि लंबे समय में डटे रहें।'
यह भी पढ़ें: अक्षय के कारण 16 साल बाद शुरू हुई 'हेरा फेरी 3'? सुनील शेट्टी ने बताई अफवाहों के पीछे की सच्चाई
बातचीत को जारी रखते हुए अनुप मित्तल कहते है कि शो कुछ समय के लिए नेम और फेम दिला सकता है लेकिन लंबे समय में उन्हें अपने प्रोडक्ट पर काम करना होगा। अनुपम ने यह भी कहा कि कई दर्शकों को लगता है कि वह शो के निर्माता है। कई कंपनियों ने उन्हें इस बात को लेकर अप्रोच किया कि वे उन्हें शो में ले।
यह भी पढ़ें: प्राइवेट वीडियो लीक करने का किच्चा सुदीप को मिला धमकी भरा लेटर, एक्टर बोले- करारा जवाब दूंगा
यह भी पढ़ें: रीमेक में सलमान ने लगाया अपनी असल जिंदगी का ये तड़का, यहां पढ़िए पूरा किस्सा