Sharad Kelkar: शानदार एक्टिंग के साथ दमदार आवाज के मालिक हैं शरद केलकर, इस फिल्म में अक्षय पर पड़े थे भारी
शरद छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के हैं। उनका जन्म 7 अक्तूबर 1976 में ग्वालियर में हुआ था। उनका बचपन भी मध्यप्रेदश में ही गुजरा है। वह पढ़ाई लिखाई में भी काफी अच्छे थे। एक्टिंग में अपना करियर बनाने से पहले उन्होंने मार्केटिंग से एमबीए किया था। इसके बाद छोटे पर्दे से अभिनय की दुनिया में उन्होंने कदम रखा। एक्टर ने दूरदर्शन के सीरियल 'आक्रोश' से अपना डेब्यू किया। इसके बाद वह कई धारावाहिकों में नजर आए। सीआईडी, उतरन, रात होने को है उनके प्रमुख धारावाहिकों में से हैं।
Love Story: दोस्ती से प्यार के एहसास तक, शादीशुदा होने के बाद भी ऐसे मुकम्मल हुई किरण-अनुपम की प्रेम कहानी
टीवी में काम करने के बाद उन्होंने अपनी किस्मत बड़े पर्दे पर आजमाई। वह मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म हलचल में एक छोटी सी भूमिका में दिखे। इसके बाद उन्होने कई हिंदी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। कोरोना महामारी के दौरान ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म लक्ष्मी में भी वह दिखे। इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से वह अक्षय कुमार जैसे स्टार पर भारी पड़ते दिखे। लोगों ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उनके काम को काफी ज्यादा सराहा।
Bigg Boss 16: नियमों के लगातार उल्लघंन को देख टूटा बिग बॉस के संयम का बांध, खतरे में पड़ी निमृत की कप्तानी!
टीवी और फिल्मों के अलावा शरद ओटीटी पर भी अपनी धाक जमा चुके हैं। मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दोनों सीजन में शरद नजर आए थे। इस शो में उनका किरदार भले ही छोटा था लेकिन उतने ही समय में वह लोगों के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। एक्टिंग के अलावा शरद एक शानदार डबिंग आर्टिस्ट भी हैं। फिल्म बाहुबली के दोनों भाग में उन्होंने प्रभास को अपनी आवाज दी है। वहीं, एक्टर जल्द ही फिल्म आदिपुरुष में भी एक बार फिर प्रभास के लिए आवाज देते हुए दिखेंगे।
South Movies: साउथ सिनेमा की इन फिल्मों ने पहुंचाई लोगों की भावनाओं को ठेस, सीन देख खूब मचा था बवाल