अपनी जबरदस्त फिल्मों और डायलॉग से अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाने के साथ ही लोगों के दिलों में भी खूब जगह बनाई है। बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी में एक्टर नहीं बल्कि इंजीनियर बनना चाहते थे। अमिताभ की गिनती आज बॉलीवुड के सफल और दिग्गज अभिनेताओं में होती है। उनके जन्म के बाद किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि अमिताभ एक नाम बन जाएगा। लेकिन उनकी इस सफलता के पीछे छुपा हुआ है ढेर सारा संघर्ष। अमिताभ ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले जितना संघर्ष किया। उससे कहीं ज्यादा संघर्ष उन्होंने फिल्मों में एंट्री के बाद किया है। लेकिन कहते हैं समय परवर्तित जरूर होता है। ऐसा ही हुआ अमिताभ के साथ भी। जंजीर फिल्म में काम करने के बाद अमिताभ की किस्मत एक दम से पलट गई। अमिताभ के जीवन में आया कामयाबी का दौर। उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही गई।
किस्सा: इस सुपरहिट फिल्म के एक सीन को शूट करने के लिए अमिताभ बच्चन ने लिए थे पूरे दो घंटे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 17 May 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन