खत्म हुआ इंतजार! बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शमशेरा' के निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त अभिनीत यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक्शन से भरपूर इस थ्रिलर फिल्म का अपडेट जारी करते हुए, यशराज फिल्म ने ट्विटर पर लिखा, "22 जुलाई को फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। यशराज के 50 साल पूरे हाेने का जश्न केवल 'शमशेरा' के साथ अपनी नजदीकी सिनेमाघरों में मनाएं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।"
Shamshera Teaser: खत्म हुआ इंतजार! जारी हुआ फिल्म का टीजर, इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'शमशेरा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन