बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' को लेकर रिलीज से पहले दर्शकों के बीच काफी बज देखने को मिला था, लेकिन पर्दे पर आने के बाद यह फिल्म हर बढ़ते दिन के साथ अपनी चमक खोती नजर आ रही है। अभिनेती रणबीर कपूर ने 'शमशेरा' से पूरे चार साल बाद पर्दे पर वापसी की है, इसलिए उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, वहीं इस साल यशराज फिल्म की एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों के बाद मेगा बजट फिल्म शमशेरा का सफल होना भी साख की बात थी। हालांकि मेकर्स और अभिनेता रणबीर कपूर की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है। पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का कोई खास रिस्पॉन्स मिलता नहीं दिख रहा है और फिल्म पहले वीकेंड में ही धड़ाम हो गई है। तो चलिए जानते हैं कि देश के अलावा फिल्म में वर्ल्ड वाइड सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
Shamshera World Wide Collection: यूएई और यूरोप में भी नहीं चला 'शमशेरा' का जादू, सोमवार को किया इतना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन