रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर चार साल बाद सिनेमा की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। रणबीर की आखिरी फिल्म संजय दत्त की बायोपिक संजू थी। 'शमशेरा' सीबीएफसी यू/ए सर्टिफिटेक के साथ पास हो गई है। 4000 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का समय 2 घंटे 28 मिनट का बताया जा रहा है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग मंडे को खोल दी गई थी और अभी तक एडवांस बुकिंग के मामले में बहुत जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन करेगी।
Shamshera BO Prediction: 'भूल भुलैया 2' को चुनौती देंगे रणबीर कपूर, ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका कर सकती है शमशेरा!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 21 Jul 2022 03:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन