फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शमा सिकंदर मनोरंजन जगत में आज अपनी अलग पहचान रखती हैं। इन दिनों शमा फिल्मी पर्दे से दूर सोशल मीडिया से अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है। इंटरनेट पर एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। अपनी इन्हीं ग्लैमरस तस्वीरों के कारण वह अक्सर इंटरनेट पर चर्चा में बनी रहती हैं और लाइमलाइट भी बटोरती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में शमा का बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।
Shama Sikander: काउच पर बैठकर शमा ने दिया ऐसा कातिलाना पोज, देख फैंस नहीं हटा पा रहे नजर
शमा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक ग्मैरस तस्वीर साझा की है, जिसमें वह ब्लैक कलर के सैंडो और वाइट कलर के शॉर्ट्स पहने दिखाई दे रही हैं। हंसती खिलखिलाती शमा की अदाएं एक बार फिर फैंस के दिलों को धड़का रही हैं। इस तस्वीरों में वह काउच पर बैठकर कातिलाना अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। डीप नेकलाइन वाला सैंडो पहने शमा पौधों के बीच मौसम का मजा ले रही हैं। अपने पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ' से चीज।' शमा की इस तस्वीर पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।
शमा के फैंस इस हसीन बाला के हुस्न की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें रानी बता रहा है, तो कोई हमेशा की तरह उन्हें खूबसूरत कहता दिखाई पड़ रहा है। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा,'आप इस दुनिया पर राज करने के लिए जन्मी हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा,'गॉर्जीयस।' एक अन्य ने लिखा, 'मैं एक सेकेंड के लिए भी अपनी आंखें नहीं छपका पा रहा हूं।'
कुछ घंटों पहले शेयर की गई इस तस्वीर पर अब तक 19 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। पिछले दिनो शमा ने इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच पर बात की थी। शमा सिकंदर ने इंडस्ट्री के कईं काले राजों पर से पर्दा उठाया था। उनका कहना है कि पहले प्रोड्यूसर्स का उनके प्रति रवैया सही नहीं था, लेकिन अब इंडस्ट्री में बदलाव आ चुका है। शमा का कहना है कि अब इंटस्ट्री काफी बदल चुकी है और ये बदलाव पॉजिटिव है। नई पीढ़ी के प्रोड्यूसर्स काफी ज्यादा प्रोफेशल हैं। वह सभी से इज्जत से पेश आते हैं और काम के बदले सेक्स की मांग नहीं करते हैं। हालांकि पास्ट में मैं एक ऐसे प्रोड्यूसर से मिली थी, जो ठीक नहीं था।